{"_id":"5d243df38ebc3e6d1425e487","slug":"wanted-criminal-omveer-bawaria-arrested-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ओमवीर बावरिया गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी ओमवीर बावरिया गिरफ्तार, गोली लगने से हुआ घायल
Wed, 10 Jul 2019 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 10 Jul 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
इनामी बदमाश ओमवीर बावरिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोविंदनगर पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख रुपये के इनामी ओमवीर बावरिया को दबोचा है। पैर में पुलिस की गोली लगने से इनामी लहूलुहान हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
मथुरा-वृंदावन मार्ग से पकड़ा गया इनामी कई जिलों में लूट, हत्या की वारदातों को अंजाम दे चुका है। वह साल 2017 से गोरखपुर के गोंडा में गार्ड की हत्याकर 50 लाख की डकैती की वारदात के बाद से फरार था।
कई वारदातों को अंजाम देने वाला बावरिया ओमवीर उर्फ पप्पू निवासी ब्रजधाम कालोनी (थाना हाईवे) पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। सीओ सिटी राकेश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह, स्वाट टीम प्रभारी संजीव कुमार चौधरी और एसएसआई धीरज गौतम ने बावरिया को दबोचा।

एसपी सिटी अशोक मीणा ने बताया कि पकड़े गए बावरिया पर प्रतापगढ़, गौतमबुद्धनगर, महाराजगंज, मथुरा, अलीगढ़ में एक दर्जन मुकदमें दर्ज हैं। इसके लिए एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
पुलिस के मुताबिक ओमवीर 17 साल से वारदातें कर रहा था। बैंक की तिजोरी काटकर लूट की वारदातों को अंजाम देने में माहिर बावरिया ओमवीर काफी शातिर है।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बावरिया के भाई मुकेश भी एक लाख रुपये का इनामी है। गोरखपुर के एडीजी ने छह जून को सगे भाइयों पर एक-एक लाख का इनाम किया था।