फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   villagers create ruckus on the road after six year old child dies in accident in mathura

ट्रक की टक्कर से छह वर्षीय मासूम की मौत, हादसे के बाद फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, मार्ग जामकर हंगामा

Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
villagers create ruckus on the road after six year old child dies in accident in mathura
परिजनों और ग्रामीणों को समझाते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

मांट-नौहझील मार्ग पर शुक्रवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। जिसके चलते दो घंटे तक यातायात अवरुद्ध रहा। अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर ही ग्रामीण मार्ग से हटे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन



गांव बिजौली में जीतू का छह वर्षीय पुत्र भानु उर्फ केशव शुक्रवार सुबह परचून की दुकान से सामान लेकर सड़क पार कर रहा था। तभी नौहझील की तरफ से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मांट-नौहझील मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान ग्रामीणों की पुलिस से झड़प भी हो गई। काफी देर बाद सीओ महावन आईपीएस आरती सिंह तथा एसडीएम मांट डॉ. सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मार्ग से हटवाया। करीब दो घंटे तक नौहझील-मांट मार्ग पर यातायात अवरुद्ध रहने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक रविंद्र पुत्र गिर्राज सिंह निवासी शिवपुरी राया को बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के कब्जे से निकालकर थाने भेजा। थाना मांट में मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी देहात श्रीश चंद्र ने बताया कि मृतक बालक के परिजनों को मदद का आश्वासन दिया गया है।

ब्रेकर लगाने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गड्डे होने से आये दिन ऐसे ही हादसे होते हैं। उन्होंने सड़क पर ब्रेकर लगाने की मांग की है। एसडीएम का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात कर ली है और गड्डों की मरम्मत के साथ स्पीड ब्रेकर लगवाए जाएंगे। 

कई थानों की पुलिस पहुंची
जाम लगने के बाद मांट के अलावा नौहझील, राया आदि कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों के कब्जे से ट्रक चालक को निकालने का काफी प्रयास किया। आखिरकार पुलिस बल की अधिकता के चलते ग्रामीणों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed