फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video viral in etah police taking bribe

योगीजी ये क्या कर रही आपकी पुलिस, एटा में एक और वीडियो वायरल

Mon, 31 Jul 2017 06:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Mon, 31 Jul 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
video viral in etah police taking bribe
वायरल वीडियो - फोटो : अमर उजाला
एटा में चेकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है। माया पैलेस चौराहे पर चेकिंग के दौरान जीप में बैठकर हो रही वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पशु लेकर जा रहे वाहन चालक से मनमानी रकम वसूली जा रही है। वीडियो में पैसे कम करने के लिए वाहन चालक पुलिस कर्मी से हाथ जोड़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन


शासन स्तर से जारी आदेश के बाद जिले भर में 14 दिवसीय यातायात सुधारात्मक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत रविवार शाम कोतवाली नगर पुलिस शहर के माया पैलेस चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी वहां से पशुओं को लेकर एक कैंटर गुजरा। इसे पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद एक पुलिस कर्मी वाहन सवार को थाने की जीप के पास ले गया और उसमें बैठकर उससे सुविधा शुल्क मांगने लगा। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में कैंटर चालक वह दो-दो हजार के नोट पुलिस कर्मी को देता नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस कर्मी उससे और पैसे की मांग करता है। युवक पैसे कम करने के लिए पुलिस कर्मी से हाथ भी जोड़ रहा है, लेकिन पुलिस कर्मी उसकी विनती नहीं मानता और मनमाना सुविधा शुल्क वसूलता है। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली नगर प्रभारी आरके सिंह ने कहा कि हम सब चौकी प्रभारियों के साथ माया पैलेस चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। जीप में बैठकर लिए जाने वाले पैसे शमन शुल्क के होंगे। वसूली नहीं हो रही है। हालांकि वीडियो को देखकर नहीं लगता कि शमन शुल्क वसूला जा रहा है। सवाल है कि शमन शुल्क की वसूली गाड़ी के अंदर बैठकर कैसे हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed