फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   video of mathura police encounter viral

मथुरा में एक और मुठभेड़ कर फंस गई पुलिस, वायरल वीडियो में सामने आया ये

Thu, 25 Jan 2018 10:17 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 25 Jan 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
video of mathura police encounter viral
मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश - फोटो : अमर उजाला
मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से बच्चे की मौत के बाद मथुरा पुलिस एक और मुठभेड़ कर फंस गई है। मंगलवार को मथुरा पुलिस ने वृंदावन में मुठभेड़ के बाद एक बदमाश की गिरफ्तारी की बात कही थी। बुधवार को एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें आरोपी घर से पकड़कर लाता दिखाई दे रहा है।  
विज्ञापन


बता दें कि मथुरा के वृंदावन क्षेत्र में सोमवार देर रात को सुनरख रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वृंदावन के इंस्पेक्टर भी घायल हुए। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश मनोज उर्फ अनिल निवासी जैंत वृंदावन ने दो जनवरी को खुशबू रेस्टोरेंट के पास देवेंद्र कपिला निवासी जालंधर पंजाब और 22 जनवरी को राजराजेश्वरी पीठ बांकेबिहारी गोशाला स्वामी चितपूर्णानंद निवासी छटीकरा और इसी दिन उपवन भारती बेंक्वट हाल छटीकरा रिटायर्ड जनरल कर्नल शरद भार्गव से लूटपाट की वारदात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, बिना नंबर की हीरो होंडा मोटरसाइकिल और करीब 10000 रुपये बरामद होने की बात कही। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि बदमाश एक सराफ से लूट की योजना बना रहे थे। पकड़े गए बदमाश पर वृंदावन कोतवाली में 6 मुकदमे दर्ज हैं। 

परिजन बोले फर्जी मुठभेड़

video of mathura police encounter viral
घायल कोतवाली इंचार्ज - फोटो : अमर उजाला
वहीं आरोपी के परिवारीजनों ने सुनरख रोड पर हुई पुलिस मुठभेड़ पर सवाल उठाए। पुलिस मुठभेड़ में जेल भेजे गए युवक अनिल निवासी जैंत के बाबा भाजपा के संगठन मंत्री श्याम सिंह ने बताया कि भतीजे वीरपाल की वृंदावन के गौरानगर कालोनी में ससुराल है। 

यहां पर साढ़ू मदनमोहन के बच्चे का जन्मदिन था। अनिल इसमें शामिल होने के लिए परिवार के सदस्यों के  साथ गया हुआ था। सोमवार रात करीब आठ बजे स्वाट टीम और वृंदावन पुलिस घर पर पहुंची और अनिल को पकड़ लाई। पुलिस ने बाद में मुठभेड़ दिखाई। 

पड़ोसी के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई कैद है। बुधवार को यह वीडियो क्लिप वायरल हो गई। इसके बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed