फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vakil

गुस्साए वकीलों ने एसएसपी को घेरा

Tue, 30 Aug 2016 01:11 AM IST
गुस्साए वकीलों ने एसएसपी को घेरा
गुस्साए वकीलों ने एसएसपी को घेरा Updated Tue, 30 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
vakil
गुस्साए वकीलों ने एसएसपी को घेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अधिवक्ता ओमवीर सिंह चाहर पर दीवानी कचहरी में हुए जानलेवा हमले के मामले में अधिवक्ताओं ने सोमवार को एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह का उनके दफ्तर में घेराव किया। उनके सामने दो मांगे रखीं। एक तो फरार हमलावर जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाए। दूसरा कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। चेतावनी दी गई है कि ऐसा न होने पर शनिवार को मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने घेराव का एलान पहले से कर रखा था। इस बीच पांच नामजद हमलावरों में से पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया। वकीलों की मांग पाचों की गिरफ्तारी की थी। दूसरा, कचहरी की सुरक्षा में भी तमाम खामियां हैं। इसके चलते तमाम बार से जुड़े सैंकड़ों अधिवक्ता सोमवार सुबह 11 बजे एसएसपी दफ्तर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के मामले पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही। कलक्ट्रेट, दीवानी कचहरी, तहसील सभी जगह सुरक्षा में भारी कमी है। एसएसपी ने इस पर ध्यान देने के लिए कहा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कहा कि अगर चार दिन के भीतर ओमवीर सिंह चाहर के सभी हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो शनिवार को फिर से मीटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। इसी के साथ तीन दिन चल रही हड़ताल समाप्त कर दी गई। इस दौरान अधिवक्ता दरवेस सिंह, चौधरी नक्षत्र पाल, अरुण पचौरी, केके शर्मा, एसपी भारद्वाज, रवि चौबे, अशोक चौबे, प्रवीन शर्मा, राजीव सिंह, भानु प्रताप सिंह, विवेक शर्मा, लोकेंद्र शर्मा, सफीक अहदम, नईमुद्दीन शेख, अजय चाहर, टीपी दद्दा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed