फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth dies, one injured after car collide with bike in etah

सड़क किनारे खड़ी बाइक को कार ने मारी टक्कर, दो युवक की मौत, एक घायल

Mon, 31 Dec 2018 06:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 31 Dec 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
two youth dies, one injured after car collide with bike in etah
road accident 12
एटा जिले में सोमवार को सड़क किनारे खड़ी बाइक को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी सनी (22) पुत्र रामबाबू गांव के ही बबलू उर्फ वीरेन्द्र (25) पुत्र मानसिंह के साथ खेत पर काम कर रहे बबलू के पिता मानसिंह को खाना देने गया था। खेत पर पहुंचने के बाद बाइक खड़ी करके बबलू, उसका पिता एवं सनी सड़क किनारे खड़े थे। 
विज्ञापन


तभी पीछे से तेज गति से आई कार ने बाइक सहित तीनों लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सनी की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने राहगीरों की मदद से घायल बबलू और मानसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से बबलू को आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा ले जाते समय बबलू की भी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed