{"_id":"5f7868b38ebc3e9be55baeac","slug":"two-young-man-brutally-beaten-the-minor-girl-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: भाई-बहनोई ने किशोरी को पीट-पीटकर किया अधमरा, घायल अवस्था में यमुना में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मथुरा: भाई-बहनोई ने किशोरी को पीट-पीटकर किया अधमरा, घायल अवस्था में यमुना में फेंका
Sat, 03 Oct 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में 16 वर्षीय किशोरी को उसके भाई और बहनोई ने बेरहमी से पीटा। इसके बाद बाइक पर बैठाकर कंजौली घाट पुल पर लाए और यमुना में फेंक दिया। लहूलुहान किशोरी ने तैरकर अपनी जान बचाई। यमुना से बाहर आकर उसने जान बचाने की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
थाना बलदेव क्षेत्र में शनिवार की सुबह कंजौली घाट पुल के निकट गांव अशोक नगर निवासी किसान को यमुना किनारे से लहूलुहान किशोरी आती दिखाई दी। सड़क पर आकर घायल किशोरी ने किसान से जान बचाने की गुहार की। किसान ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हाथरस कांड पर उबाल: आगरा में हंगामा-पथराव, चार दिन से सफाई व्यवस्था ठप, शहर का हुआ ये हाल
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद बलदेव थाना निरीक्षक सुरेश चंद्र तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल किशोरी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos
थाना निरीक्षक सुरेश चंद्र तोमर ने बताया कि किशोरी के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर उसकी जान लेने का प्रयास किया गया। घायल किशोरी एटा जिले की रहने वाली है। उसने बताया कि वह अपने भाई के साथ आगरा में अपनी बहन-बहनोई के पास आई थी। वहां भाई और बहनोई ने उसको बेरहमी पीटा। इसके बाद बाइक पर उसे कंजौली घाट ले आए।
पीड़ित के अनुसार कंजौली घाट पर उसके सिर पर पत्थर मारा गया। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो खुद यमुना में पाया। एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि किशोरी की ओर से भाई और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी गई है। घायल किशोरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एटा पुलिस को सूचना दे दी गई है।
पीड़ित के अनुसार कंजौली घाट पर उसके सिर पर पत्थर मारा गया। इससे वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो खुद यमुना में पाया। एसपी देहात श्रीश चन्द्र ने बताया कि किशोरी की ओर से भाई और बहनोई के खिलाफ तहरीर दी गई है। घायल किशोरी के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। एटा पुलिस को सूचना दे दी गई है।