मथुरा: कार में लिफ्ट देकर 14 साल की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार
- काम दिलाने के बहाने किशोरी को बीयर पिलाकर किया सामूहिक दुष्कर्म
- हाईवे थानाक्षेत्र की घटना, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घटना चार नवंबर की है। पीड़ित किशोरी के पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार चार नवंबर को किशोरी घर से निकली तो पड़ोस के ही दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने उसे कार में बैठा लिया। कुछ दूरी पर उन युवकों ने तीसरे साथी को भी कार में बैठा लिया था।
14-year-old girl allegedly gangraped in Mathura; 2 men arrested
Police says, "The girl was given a lift in a car by two men known to her who gave her an intoxicating drink and later allegedly raped her. FIR registered against 3 men of which 2 men have been arrested."विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) November 6, 2020
यह भी पढ़ें- कोख के सौदागर: सरगना सहित नौ पर लगा गैंगस्टर, नेपाल की अस्मिता का अब तक नहीं सुराग
हाईवे थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय किशोरी मजदूरी करती है। उसने अभिषेक पुरी में रहने वाले रजनीश से काम दिलाने के लिए कहा था। बुधवार को रजनीश अपने साथी नगला अमरा निवासी अवधेश के साथ मिलकर किशोरी को काम दिलाने के बहाने ले गया। लेकिन काम न मिलने पर रजनीश और अवधेश ने किशोरी को बीयर पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया।
हाईवे थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद किशोरी ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने हाईवे थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद गुरुवार रात को पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।