{"_id":"5f6785cf6ffb13570b1b45f4","slug":"two-groups-clashes-and-open-fire-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: जमीन के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग का वीडियो वायरल
Mon, 21 Sep 2020 12:45 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
युवक के हाथ में बंदूक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जनपद के निबोहरा थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीन की रंजिश को लेकर मारपीट के दौरान गोलियां चल गईं। इसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो गांव बाग का बताया जा रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
निबोहरा क्षेत्र के गांव बाग में चार दिन पूर्व दो पक्षों में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई थी। आरोप है कि इस दौरान एक पूर्व प्रधान की ओर से गोलियां भी चलाई गई थीं। दो मिनट 37 सेकेंड के इस वीडियो में दो पक्ष आपस में जमकर लाठियां चला रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो में महिलाओं की चीख-पुकार भी सुनाई दे रही है। पेड़ों के झुरमुट के पास खड़ा एक युवक गोलियां चला रहा है। करीब बार गोली चलाने की आवाज वीडियो में सुनाई दे रही है। बताया जाता है कि इस घटना में दो लोग घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
थाना निबोहरा में जमीन के विवाद का एक मामला भी दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक उसमें गोली चलाए जाने का कोई जिक्र नहीं है। इस मामले में एसओ निबोहरा सूरज प्रसाद का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।