{"_id":"5c5da943bdec22089f03b825","slug":"two-dead-bodies-burnt-in-car-for-insurance-of-one-crore-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ के लिए फिल्मी स्टाइल में दो पार्टनर की 'मौत का खेल', हैरान कर देगी यह कहानी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक करोड़ के लिए फिल्मी स्टाइल में दो पार्टनर की 'मौत का खेल', हैरान कर देगी यह कहानी
Fri, 08 Feb 2019 09:37 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Feb 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
इसी कार में मिली थीं जली लाशें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में गुरुवार को बरसाना-छाता मार्ग पर गांव श्रीनगर के पास कार में दो युवकों के जलकर मरने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। यह शव पलवल के गांव मंडकोला निवासी रोहताश और लालाराम के नहीं हैं।
पुलिस का कहना है कि इन दोनों ने एक करोड़ की बीमा राशि को हड़पने के लिए पूरा खेल खेला है। खुद को मरा साबित करने के लिए दो शवों को कार में रखकर फूंक दिया। हालांकि यह सब कहां तक सही है यह तो तभी पता चलेगा जब पुलिस रोहताश और लालाराम को खोज निकालेगी।
पुलिस के मुताबिक कहानी एक दम फिल्मी है। मंडकोला निवासी दो पार्टनर लालाराम और रोहताश ने अलग-अलग बीमों की एक करोड़ की रकम को हड़पने के लिए नवंबर में प्लानिंग की थी। दिसंबर-जनवरी में दोनों ने बीमा भी करा लिया था। दोनों पार्टनरशिप में चप्पल का कारोबार करते हैं।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि गुरुवार को ईको कार में जो दो जले शव मिले हैं, वो किसके हैं यह पता लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक जो जानकारी हुई है उसके मुताबिक इन दोनों ने अपने एक रिश्तेदार के माध्यम से किसी अस्पताल से दो शव लिए और उन्हें कार में रखकर फूंक दिया।
उन्होंने बताया कि यह दोनों बीमा की रकम हड़पने के लिए खुद को मरा साबित करना चाहते थे। अब इस पूरे खेल के पीछे कौन कौन हैं इसकी जांच कराई जा रही है। पुलिस ने इन दोनों के मोबाइल फोन सर्विलांस पर लगा रखे हैं।
फिलहाल पुलिस की यह कहानी कितनी सही है इसकी जानकारी तो तभी होगी जब पुलिस लालाराम और रोहताश को तलाश लेगी। बता दें कि गुरुवार की सुबह छाता-बरसाना मार्ग पर एक कार में दो लाशें जली अवस्था में मिली थीं। कार हरियाणा से आई थी।