{"_id":"598b33f24f1c1b081a8b45d8","slug":"two-brothers-in-mathura-arrested-with-fake-currency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में 48 हजार के नकली नोटों के साथ दबोचे गए दो भाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा में 48 हजार के नकली नोटों के साथ दबोचे गए दो भाई
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर रात मथुरा पुलिस ने 48 हजार के नकली नोटों के साथ दो भाई गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से दो-दो हजार के 24 नोट बरामद हुए हैं। यह दोनों कैरियर बताए जा रहे हैं, जबकि तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार भाइयों से एनआईए और एटीएस ने भी घंटों पूछताछ की।
मंगलवार रात गोविंदनगर पुलिस को सूचना मिली कि महाविद्या कालोनी के रामलीला ग्राउंड में लगी नुमाइश में दो युवक सामान खरीदते वक्त दो-दो हजार के करारे नोट दे रहे हैं। यह दोनों संदिग्ध लग रहे हैं। पुलिस ने नुमाइश में पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया।
इनमें एक का नाम भार्गव गली केशोपुरा निवासी पिंटू उर्फ जाहिद है जबकि दूसरा उसका भाई शाकिर मटिया गेट पर रहता है। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि दोनों के पास से दो-दो हजार के 24 नकली नोट मिले हैं। पिंटू उर्फ जाहिद घीयामंडी में परचून की दुकान चलाता है। यह दोनों कैरियर हैं, मास्टरमाइंड पिंटू का साला कोसीकलां के नकासा मुहल्ला निवासी आसु उर्फ आस मोहम्मद है।

Trending Videos
आस मोहम्मद की लोकेशन कोलकाता में
आस मोहम्मद ने ही अपने साले पिंटू को नकली नोट चलाने के लिए दिए थे। कहा था कि जब यह नोट चल जाएंगे तो और दे देगा। पिंटू ने इस काले कारोबार में अपने भाई शाकिर को भी शामिल कर लिया।
इंस्पेक्टर आरपी सिंह ने बताया कि इन दोनों के गिरफ्तार होने की भनक लगते ही आस मोहम्मद फरार हो गया है। उसकी लोकेशन कोलकाता में मिल रही है। पता चला है कि यह नोट पश्चिम बंगाल से लाए गए हैं। पकड़े गए दोनों भाइयों से एनआईए, एटीएस, आर्मी इंटेलीजेंस, आईबी, इंटेलीजेंस और एलआईयू ने पूछताछ की है।