फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two brides absconding before honeymoon in agra

सुहागरात से पहले बोलेरो गाड़ी से दो दुल्हनें फरार, चंद घंटे पहले हुआ था 'चट मंगनी पट ब्याह'

Sun, 22 Nov 2020 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2020 02:33 PM IST
सार

  • बाह के फरैरा गांव में सगे भाइयों के साथ सोनभद्र की दो बहनों की हुई थी शादी 
  • सास के साथ शौच के बहाने घर से निकलीं दोनों दुल्हनें और बोलेरो में बैठकर भागीं

विज्ञापन
two brides absconding before honeymoon in agra
दुल्हन की प्रतीकात्मक फोटो

विस्तार

आगरा जिले के बाह क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां सुहागरात से पहले ही दो दुल्हनें घर से फरार हो गईं। जब परिवार वालों की इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों दुल्हनें नकदी और जेवर भी अपने साथ ले गई हैं। शनिवार को यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। 

विज्ञापन


बाह क्षेत्र के फरैरा गांव के सगे भाइयों की शादी एक व्यक्ति ने गुरुवार को सोनभद्र जिले के पकराहत गांव की सगी बहनों से कराई थी। शुक्रवार को सुहागरात से पहले शौच के बहाने दोनों दुल्हनें नकदी-जेवर लेकर भाग निकलीं। पीड़ित परिवार बिचौलिया और दोनों युवतियों की तलाश में लगा है।
विज्ञापन



पीड़ित परिवार के अनुसार आगरा के दयालबाग निवासी एक व्यक्ति ने फरैरा गांव के सगे भाइयों का रिश्ता गांव पकराहत, नौदिहा (सोनभद्र) की रहने वाले सगी बहनों से तय कराया था। फरैरा में युवतियों को लाकर दिखाने के बाद गुरुवार को ही चट मंगनी पट ब्याह करा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शौच के लिए बाहर गई थीं दोनों दुल्हनें 


शुक्रवार की रात दोनों दुल्हनें शौच के बहाने अपनी सास के साथ घर से निकलीं। रास्ते में पहले से ही एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी, जिसमें बैठकर दोनों फरार हो गईं। सास ने घर आकर घटना की जानकारी दी तो परिजनों के होश उड़ गए। गांव के लोगों को पता चला तो वे भी हैरान रह गए। 

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दोनों दुल्हनें घर में रखे 50 हजार रुपये, मंगलसूत्र और सोने की अंगूठियां, चांदी की पाजेब ले गई हैं। पीड़ित ने थाने में शिकायत करने की बात कही है। हालांकि बाह थाना प्रभारी बीआर दीक्षित ने ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed