फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   try to burn nayab tahsildar alive in etah district of up

यूपीः एटा में नायब तहसीलदार को केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास

Thu, 11 May 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला अलीगंज (एटा)
ब्यूरो/ अमर उजाला अलीगंज (एटा) Updated Thu, 11 May 2017 06:11 PM IST
विज्ञापन
try to burn nayab tahsildar alive in etah district of up
नायब तहसीलदार - फोटो : अमर उजाला
एटा में अलीगंज के गांव नदराला में गुरुवार सुबह मिलावट खोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे नायब तहसीलदार को पेटी डीलर ने गोदाम में बंधक बनाकर पीटा। इसके बाद केरोसिन डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया। नायब तहसीलदार ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने मौके से केरोसिन से भरे पांच ड्रम और डीजल से भरे ग्यारह ड्रम बरामद किए हैं।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार लक्ष्मी नारायण वाजपेई के अनुसार गांव नदराला निवासी पेटी डीलर अब्बास उर्फ प्यारे की मिलावटखोरी का डीजल बेचने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई थी। गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे वह गांव पहुंचे और पेटी डीलर से माल चेक कराने को कहा। इस पर डीलर ने साफ इनकार कर दिया। 
विज्ञापन


नायब तहसीलदार ने फोर्स बुलाने की बात कही तो डीलर भड़क गया। आरोप है कि उसने अपने बेटे नदीम, रिश्तेदार मुदिसिर और अन्य साथियों के साथ नायब तहसीलदार को गोदाम में बंधक बना लिया। यहां पिटाई के बाद शरीर पर केरोसिन छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी तरह से अधिकारी गोदाम से भाग निकले और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एएसपी विसर्जन सिंह यादव, एसडीएम मोहन सिंह, सीओ अलीगंज मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी मौके से भाग गए थे। मामले में पुलिस ने नदीम को हिरासत में ले लिया है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।  


क्षेत्रीय खाद अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया डीजल मिलावट का लग रहा है वही इसने केरोसिन अवैध रूप से खरीदा है। फिलहाल डीजल का सैंपल लेकर विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा में भेजा गया। मौके से 11 ड्रम डीजल, पांच ड्रम केरोसिन बरामद हुआ है।  बताते हैं कि माफिया अब्बास उर्फ प्यारे विधानसभा चुनाव के दौरान सपा छोड़कर बसपा में शामिल हुआ था। इससे पहले गांव नदराला में प्रधान भी रह चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed