फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to efffect communal harmony in dayal nagar

धर्मस्थल के पास मांस फेंके जाने से आक्रोश, पुलिस तैनात

Sun, 27 Sep 2015 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा
ब्यूरो, अमर उजाला अागरा Updated Sun, 27 Sep 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
tried to efffect communal harmony in dayal nagar
शाहगंज के दयाल नगर में शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। धर्मस्थल के पास मांस के टुकड़ों को फेंक दिया। शनिवार दोपहर को कालोनीवासियों ने मांस के टुकडे़ देखे तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सफाई कराने के बाद लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

दयाल नगर में पार्क में धर्मस्थल है। गणेश महोत्सव के चलते यहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच रही है। रविवार को प्रतिमा विसर्जन भी होना है। शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे लोगों ने धर्मस्थल की दीवार पर पिछले हिस्से में किसी ने मांस के टुकड़े डाल दिए थे। इन्हें मिट्टी से दबाने का प्रयास भी किया था। इसकी जानकारी होने पर कालोनी के लोग इकट्ठे हो गए। उनमें रोष फैल गया। लोगों का कहना था कि किसी ने जानबूझकर ये हरकत की है। जानकारी मिलने पर हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर शाहगंज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मंदिर के पीछे से सफाई करवाई। साथ ही शरारती तत्वों को चिह्नित करने की बात कही। इसके बाद ही लोगों का गुस्सा शांत हो सका। धर्मस्थल पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed