{"_id":"8b9999f9fa896e950c7780c12715f48f","slug":"trafic-jam-on-m-g-road-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमजी रोड जाम, पूरा शहर परेशान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमजी रोड जाम, पूरा शहर परेशान
अागरा ब्यूूराे
Updated Fri, 26 Feb 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
शहर की लाइफ लाइन एमजी रोड पर सुबह से रात तक जाम लगा रहा। हत्या के विरोध में धाकरान पर भाजपाइयों के जाम लगाने से लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा। अन्य इलाके भी जाम की जद में आ गए।
सुबह 11 बजे एसएन मेडिकल कालेज के सामने हिंदूवादियों ने जाम लगाया। इसके बाद भाजपा नेता अपराह्न 3:30 बजे धाकरान पर धरने पर बैठ गए। जेसीबी, टेंपो और सीढ़ी लगाकर रास्ता रोक दिया। इससे कुछ ही देर में एमजी रोड पर जाम लग गया। कलेक्ट्रेट और सुभाष पार्क पर सैकड़ों वाहन फंस गए।
पुलिस ने वाहनों को पंचकुइयां, पुलिस लाइन रोड से निकालना शुरू किया तो यहां भी वाहन फंस गए। साईं की तकिया और भगवान टाकीज तक जाम लग गया। कलेक्ट्रेट और राजामंडी की ओर जाने वाले वाहनों को पंचकुइयां की ओर से निकाला जाने लगा। इससे पंचकुइयां, मीना बाजार मैदान, शाहगंज, गोकुलपुरा, तहसील रोड पर भी जाम लग गया। बाद में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया लेकिन समस्या हल नहीं हुई। पांच मिनट की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया। रात तकरीबन साढ़े सात बजे भाजपा नेताओं ने जाम खोल दिया। एक साथ सैकड़ों वाहनों के निकलने से एमजी रोड पर साढ़े नौ बजे तक भयंकर जाम की स्थिति रही।