फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trader kiiled in awas vikas

आवास विकास में परचून व्यापारी की हत्या

Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
trader kiiled in awas vikas
मौसेरे भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई - फोटो : अमर उजाला
आवास विकास सेक्टर आठ में परचून व्यापारी मुकेश मित्तल (55) की दो दिन पहले की गई पिटाई के चलते मौत हो गई। हत्या का आरोप उसके नेहरू नगर निवासी मौसेरे भाई लप्पू और संजू पर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मुकेश मित्तल एलआईजी के 60 गज के फ्लैट में रहते थे। पास में ही परचून की छोटी सी दुकान करते थे। कभी-कभी फेरी भी लगाते थे। उनकी इकलौती बेटी दुर्गेश है। बेटा न होने के चलते मौसेरे भाइयों की नजर उनके मकान पर लगी थी।
विज्ञापन

उनकी पत्नी बबीता का आरोप है कि संजू और लप्पू ने दो दिन पहले उन्हें बुरी तरह पीटा था। उनका उपचार चल रहा था। आराम होने पर घर ले आई थी। यहां उनकी मौत हो गई। जगदीशपुरा थाना पर तहरीर दुर्गेश ने दी है। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज कर लिया  है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबीता ने बताया कि छह महीने पहले उसकी सास लक्ष्मी देवी लापता हुई थी। उसका आज तक कुछ पता नहीं चला है।

पुलिस हमारी नहीं सुनती है
बबिता का आरोप है कि पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही। उनके पति को ढाई साल पहले भी पीटा गया था। तहरीर लेकर थाना गई तो दरोगा ने भगा दिया। चार महीने पहले उस पर हमला हुआ। तब राज्य महिला आयोग की सदस्य रोली तिवारी ने उसे भर्ती कराया।


मर्डर - 2

सदर में जूता कारीगर को पीटकर मार डाला
आगरा। सदर के नगला परसोती में जूता कारीगर मानिक चंद की मंगलवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसके परिवार ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मानिक चंद ने पड़ोसी को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। वह लौटा नहीं रहा था। मानिक ने सुबह दस बजे तगादा किया। इसी पर उसे पीटा। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शव पर कहीं भी चोट का निशान नहीं है। उधर मानिक के परिवार ने तहरीर में लिखा है कि पिटाई के दौरान सीने पर मुक्का मारा गया। इसी से उनकी जान चली गई। उसके पांच बेटी और तीन बेटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed