फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three killed in road accidents, dozens injured

सड़क हादसों में तीन की मौत, दर्जनभर घायल

Sat, 24 Oct 2015 02:14 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Three killed in road accidents, dozens injured
करौली से प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स सेवर के निकट ट्रोला से टकरा गई। हादसे मेें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

कस्बे के हनुमान गली के निकट देवी प्रतिमा स्थापित की गई थी। मोहल्ला सराय चूहर और हनुमान गली के श्रद्धालु गुरुवार को प्रतिमा विसर्जन के लिए करौली स्थित कैला देवी गए थे। रात को सभी मैक्स गाड़ी से लौट रहे थे।
विज्ञापन

गुरुवार रात तकरीबन ढाई बजे जयपुर हाईवे स्थित थाना सेवर के अंतर्गत लुधावई टोल प्लाजा के पास मैक्स अनियंत्रित होकर सरियों से भरे खड़े ट्रोला से पीछे से जा टकराई। हादसे के बाद श्रद्धालुओं में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में मोहल्ला सराय चूहर निवासी बृजराज उर्फ कलुआ (40) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव चुरियारी निवासी सोमदत्त शर्मा, शिवराज, बॉबी मंगल, पारूल गोयल, अतुल गोयल, सौरभ वर्मा, आशीष वर्मा, अमित गोयल, पिंटू वर्मा, भोलू, कृष्णा, टिंकू वर्मा समेत अन्य लोग घायल हो गए।
 घायलों को भरतपुर और आगरा के अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। कृष्णा, आशीष, भोलू और अतुल की हालत गंभीर है।

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर महिला की मौत
एत्माद्दौला स्थित फाउंड्री नगर में गुरुवार को देवी प्रतिमा विसर्जन को जा रही राधा देवी (30) ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ गई। घायल हालत में नजदीक के अस्पताल में लोगों ने भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। गोकुल नगर, नरायच निवासी किशोरीलाल की परचूनी की दुकान है।
उनकी पत्नी राधा देवी शाम तकरीबन चार बजे यमुना में प्रतिमा विसर्जन को जा रहीं थी। तभी यह हादसा हुआ। चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकला।
खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक, युवक की मौत
फतेहपुर सीकरी। मथुरा के मंगौर्रा निवासी प्रताप सिंह (42) पुत्र रामजीलाल शुक्रवार शाम तकरीबन 06:45 बजे फतेहपुर सीकरी से अपने गांव जा रहा था। गुलिस्तां पार्किंग के समीप बाइक रोड किनारे खड़ी आलू की ट्राली में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed