{"_id":"5c272f1abdec22532f13e106","slug":"three-arrested-including-married-girlfriend-for-boyfriend-murder-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, शादीशुदा प्रेमिका ने फौजी पति के साथ मिलकर की ये वारदात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लैकमेल कर रहा था प्रेमी, शादीशुदा प्रेमिका ने फौजी पति के साथ मिलकर की ये वारदात
Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा जिले में 27 नवंबर को बलदेव क्षेत्र के गांव सेहत के पास बुर्जी में मिले शव की शिनाख्त करते हुए पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने फिलहाल प्रेमिका समेत तीन को पकड़ा है। युवक की शिनाख्त हाथरस से लापता लवकेश के रूप में हुई है।
पुलिस की मानें तो ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने अपने फौजी पति और उसके दो दोस्तों के साथ अपने घर पर दुपट्टे से युवक का गला घोंटा था। इसके बाद शव को बोरे में बंद कर गांव सेहत के पास भूसे की बुर्जी में फूंक डाला था। मामले में फौजी फरार है।
हाथरस के गांव सरौंठ निवासी राजवीर का बेटा लवकेश 26 नवंबर को लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी पिता ने थाना सादाबाद में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 27 नवंबर को बलदेव के गांव सेहत के पास भूसे की बुर्जी में मिले शव की शिनाख्त लवकेश के रूप में हुई है।

Trending Videos
आरोपी पति फरार
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में युवक की प्रेमिका समेत तीन हत्यारोपियों को पकड़ा है। जबकि प्रेमिका का पति अब तक फरार है। पकड़े गए लोगों में आरोपी महिला निवासी, अन्य दो आरोपी राया क्षेत्र के रहने वाले हैं।
एसएसपी की मानें तो फौजी की पत्नी से प्रेम संबंध होने के बाद लवकेश उसे ब्लैकमेल करने लगा था। इससे परेशान प्रेमिका ने अपने फौजी पति को पूरी बात बताई। 26 नवंबर को उसने लवकेश को अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर शव को सेहत गांव में बुर्जी में फूंक दिया।
सीओ महावन पीपी सिंह और प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश ने बताया कि आरोपी फौजी भी है। फिलहाल में फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात है। जल्द ही बलदेव पुलिस आरोपी फौजी को पकड़कर लाएगी।