{"_id":"6afe058a39cc3385d209a41d","slug":"mainpuri-news-one-suicide-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-171194-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: पल्लेदार ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: पल्लेदार ने घर के कमरे में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव गणेशपुर निवासी एक युवक ने बुधवार सुबह घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन के अनुसार, पत्नी के मायके चले जाने के बाद से युवक काफी मानसिक तनाव में चल रहा था।
गांव गणेशपुर निवासी पंकज राठौर पल्लेदारी कर पत्नी और दो बच्चों (आठ वर्षीय बेटी व छह वर्षीय बेटे) का भरण-पोषण कर रहा था। कुछ दिन पूर्व किसी बात से नाराज होकर पत्नी दोनों बच्चों को घर पर छोड़कर मायके चली गई थी। परिजन ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद वह वापस नहीं लौटी, जिससे पंकज तनावग्रस्त रहने लगा था।
बुधवार सुबह पंकज का शव घर में मिलने के बाद कोहराम मच गया। शोर सुनकर पहुंचे परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।