{"_id":"6afe0592da0785a35e0e7509","slug":"accident-death-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103405-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो चचेरे भाइयों की मौत
Thu, 19 Nov 2026 01:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
सादाबाद। आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर कुरसंडा मोड़ व वेदई के बीच मंगलवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों आशू (22) और सलीम (23) की मौत हो गई। दोनों आगरा में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया।
हाथरस के नाई का नगला निवासी आशू पुत्र संजय और सलीम पुत्र वाहिद आपस में चचेरे भाई थे। दोनों मंगलवार रात करीब 10 बजे बाइक से आगरा के लिए निकले थे। सादाबाद में सीएनजी पंप के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया।
वहां चिकित्सकों ने आशू को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सलीम को आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सलीम ने भी दम तोड़ दिया। बताते हैं कि दोनों युवक हैंडीक्राफ्ट का काम करते थे। आशू अविवाहित था, जबकि सलीम की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसकी कोई संतान नहीं थी। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। हादसे के बाद शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।