{"_id":"6afe05d4fdad8b1b9b0bf775","slug":"theft-at-the-home-of-a-woman-who-arrived-from-canada-after-she-was-drugged-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1177650-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशीला पदार्थ खिलाकर कनाडा से आई महिला के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशीला पदार्थ खिलाकर कनाडा से आई महिला के घर चोरी
विज्ञापन
चंडीगढ़। कनाडा से आई एक महिला को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने और घर से ज्वैलरी व नकदी चोरी करने के मामले में महिला कुक के साथ दो अन्य संदिग्धों की भूमिका भी सामने आई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी महिला के साथ दो अन्य व्यक्ति भी वारदात के बाद बाहर निकलते दिखाई दिए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला ने ऑनलाइन ऐप पर फर्जी आईडी बनाकर काम हासिल किया था। पीड़िता ने वारदात से करीब एक सप्ताह पहले ही उसे कुक के तौर पर रखा था। आरोप है कि महिला ने मकान मालकिन के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। खाना खाने के बाद पीड़िता बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी घर से ज्वैलरी और नकदी लेकर फरार हो गई।सीसीटीवी फुटेज में दो अन्य व्यक्ति भी दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने काले रंग की टोपी पहन रखी है और उनकी पीठ पर पिट्ठू बैग नजर आ रहे हैं। पुलिस को आशंका है कि वे भी वारदात में शामिल हो सकते हैं। अब पुलिस तीनों की पहचान और उनके संपर्कों की जानकारी जुटा रही है।
फर्जी निकली ऑनलाइन आईडी
पुलिस जांच में आरोपी महिला की ऑनलाइन ऐप पर बनाई गई आईडी फर्जी पाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी असली पहचान तथा साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
फर्जी निकली ऑनलाइन आईडी
पुलिस जांच में आरोपी महिला की ऑनलाइन ऐप पर बनाई गई आईडी फर्जी पाई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी असली पहचान तथा साथियों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
