फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Threats to the State Women Commission member

राज्य महिला आयोग की सदस्य को धमकी

Tue, 29 Mar 2016 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 29 Mar 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Threats to the State Women Commission member
राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. रोली तिवारी मिश्रा को सोमवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. रोली तिवारी मिश्रा को सोमवार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। सुबह तकरीबन 9:01 बजे उनके मोबाइल पर फोन करने वाले व्यक्ति ने उनसे गालीगलौज भी की।  
विज्ञापन

डा. रोली तिवारी मिश्रा लखनऊ गई हैं। काल करने वाले से जब उन्होंने नाम पूछा तो वह गालीगलौज करने लगा। उन्होंने फोन काट दिया। दस मिनट बाद फिर वही व्यक्ति फोनकर गालीगलौज करने लगा। दोपहर में उसने काटकर टुकड़े टुकड़े कर देने की धमकी दी। डा. रोली ने मामले की जानकारी एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह को एसएमएस से दी। फिर महिला थाना एसओ को फोन पर बताया। पुलिस की पड़ताल में नंबर हरदोई का निकला। फोन भी वहीं से किया गया था। जिस नंबर से कॉल आई वह सिम किसी किशन के नाम पर लिया गया है। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि पुलिस टीम उसकी लोकेशन ट्रेस करने में लगी है। 
विज्ञापन


महिला ने अधिवक्ता से  मांगी 20 लाख की चौथ
आगरा। अधिवक्ता जितेंद्र सिंह से फोन पर एक महिला ने 20 लाख रुपये की चौथ मांगी है। रकम नहीं देने पर अगवा कर जान से मारने की धमकी दी है। अधिवक्ता ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयालबाग के नगला हवेली निवासी जितेंद्र सिंह 17 मार्च को दोपहर तकरीबन 3:15 बजे दिल्ली गेट पर बाइक की मरम्मत कराने आए थे। तभी उनके मोबाइल पर कॉल आई। कॉल करने वाली महिला ने अपना नाम अन्नू बताते हुए 20 लाख रुपये की चौथ मांगी। न देने पर अगवा कर जान से मारने की धमकी दी। अगले दिन दोपहर में फिर से कॉल आई। इससे वह दहशत में आ गए। जितेंद्र ने इसकी जानकारी साथी अधिवक्ताओं और पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। महिला कौन है? और कॉल कहां से किया गया है? इसके बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed