{"_id":"5c7a4a13bdec22270f4fdf23","slug":"threats-to-lady-teacher-by-student-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक फ्रेंड निकला कॉलेज का छात्र, जब महिला टीचर ने बनाई दूरी तो करने लगा हद पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक फ्रेंड निकला कॉलेज का छात्र, जब महिला टीचर ने बनाई दूरी तो करने लगा हद पार
Sat, 02 Mar 2019 02:47 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:47 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एक शिक्षिका अपने ही छात्र के जाल में फंस गई। छात्र ने फेसबुक पर दोस्ती के बाद बातचीत की। इसका पता चलने पर शिक्षिका ने उससे दूरी बना ली। मगर, अब छात्र उसे सोशल मीडिया पर बदनाम करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कराया है।
शिक्षिका सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली हैं। वो एक महाविद्यालय में पढ़ाती हैं। उनका कहना है कि एक साल से फेसबुक फ्रेंड से उनकी बातचीत चल रही थी। हाल ही में उन्हें पता चला कि वह कोई और नहीं, बल्कि कॉलेज का छात्र है। इसका पता चलने पर उन्होंने उससे मना किया।
शिक्षिका ने छात्र को डांट लगाई। अपनी पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए बोला। मगर, युवक फोन करके परेशान करने लगा। कॉलेज प्रशासन ने उसे एक सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया। मगर, अगले सेमेस्टर में छात्र फिर से उससे मिलने की कोशिश करने लगा।

Trending Videos
चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी
शिक्षिका के मना करने पर रास्ते में रोककर युवक ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद कहा कि सोशल मीडिया पर फोटो और मिक्सिंग वीडियो डालकर उसे बदनाम कर देगा। पति से रिश्ता तुड़वाने की भी धमकी दी है। इससे शिक्षिका दहशत में हैं।
शिक्षिका ने कहा कि उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ऑफिस में शिकायती पत्र दिया। इसके बाद थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।