फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves trying to break the lock of the SBI bank strong room in agra

डीआरएम ऑफिस में बैंक के स्ट्रांग रूम के ताले काटकर सेफ तोड़ने की कोशिश

Sun, 10 Feb 2019 08:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
thieves trying to break the lock of the SBI bank strong room in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में डीआरएम ऑफिस परिसर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की रेलवे स्टेशन शाखा में शनिवार रात को चोरों ने सेंध लगा दी। छत के रास्ते से अंदर प्रवेश कर स्ट्रांग रूम के गेट के काट दिए। इसके बाद कैश की सेफ तोड़ने की कोशिश की। रविवार सुबह बैंक कर्मियों के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। बैंक मैनेजर के मुताबिक, कैश सुरक्षित है। चोर बैंक के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में कैद हो गए हैं। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
भारतीय स्टेट बैंक की शाखा डीआरएम आफिस परिसर के पिछले हिस्से में है। इसमें रेलवे कर्मी ही लेन-देन के लिए आते हैं। शाखा में कुछ दिन से मरम्मत का काम चल रहा है। रविवार सुबह 11 बजे बैंक कर्मी यह काम देखने आए तो स्ट्रांग रूम के ताले टूटे हुए थे। इस पर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें रात तकरीबन ढाई बजे दो नकाबपोश बदमाश बैंक में घुसते नजर आ रहे हैं। उनके पास बेल्डिंग मशीन और कटर भी था। चोर छत से होते हुए खिड़की से अंदर आए। उन्होंने सबसे पहले स्ट्रांग रूम के गेट के ताले काटे। इसके बाद कैश की सेफ को बेल्डिंग मशीन और कटर से तोड़ने की कोशिश की। मगर, चोर सेफ काटने में सफल नहीं हो सके। 3:30 बजे बैंक से चले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनेजर ने दर्ज कराया मुकदमा

मैनेजर एसएस वर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया। सेफ में तकरीबन 12 लाख रुपये कैश रखा हुआ था, जो बच गया। इंस्पेक्टर थाना सदर ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं है। चोर बैंक के पीछे दीवार के सहारे रस्सी की मदद से छत पर आए। खिड़की से अंदर प्रवेश कर गए। उन्होंने फाल सीलिंग भी तोड़ दी। बैंक का अलार्म नहीं बजा। कैश चोरी होने से बच गया है। चोर रेकी करके आए थे। 

पहले भी बैंक को बना चुके हैं निशाना 

शहर में चोर पहले भी बैंक को निशाना बना चुके हैं। 15 फरवरी 2018 को आगरा-फिरोजाबाद हाईवे स्थित ट्रांस यमुना कालोनी फेस द्वितीय में चोरों ने बैंक आफ बड़ौदा में घुसकर स्ट्रांग रूम का गेट खोल दिया था। इसके बाद कैश की सेफ को तोड़ने की कोशिश की थी। 

सदर में भी एक बैंक की शाखा में चोरी की कोशिश की गई थी। मगर, चोर सफल नहीं हो सके थे। लगातार घटनाएं सामने आ रही हैं। इसके अलावा भी एटीएम में तोड़फोड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सदर में चोर एटीएम को काटकर कैश चोरी कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed