{"_id":"5cbb262dbdec2214173a4409","slug":"theft-in-allahabad-bank-branch-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन की छुट्टी के बाद जब बैंक खुला तो दंग रह गए कर्मचारी, अंदर था ऐसा नजारा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दिन की छुट्टी के बाद जब बैंक खुला तो दंग रह गए कर्मचारी, अंदर था ऐसा नजारा
Sat, 20 Apr 2019 07:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक के बाहर खड़े कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में इलाहाबाद बैंक की शाखा में चोरों ने सेंध लगा ली। बैंक की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद स्ट्रांग रूम के ताले गैस कटर से काट दिए। कैश की सेफ को भी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। चोर कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण ही चोरी कर ले गए।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में आवास विकास परिषद का पुराना ऑफिस है। ऑफिस दिसंबर 2018 से बंद कर दिया गया है। वो सेक्टर 14 में शिफ्ट हो गया है। पुराने ऑफिस के पास में ही इलाहाबाद बैंक की शाखा है।
मतदान में बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगी थी। इस वजह से 17, 18, 19 अप्रैल से बैंक बंद था। शनिवार की सुबह 9:30 बजे कर्मचारी आए। बैंक के अंदर दीवार टूटी थी। इस पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से जांच की।

दीवार तोड़कर अंदर घुसे चोर
टूटी हुई दीवार देखता बैंक कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
आवास विकास परिषद के पिछले हिस्से की दीवार टूटी है। चोर 18 अप्रैल को यहीं से आए। परिषद के तीन कमरों के गेट के ताले तोड़ने के बाद बैंक की साइड की दीवार को तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद सर्वर रूम के ताले गैस कटर से काट दिए।
यहां अलार्म की लाइन को काट दिया। दो अलमारी के बॉक्स भी खोले। मगर, इनमें कागजात रखे थे। इसके बाद बगल में स्ट्रांग रूम के दो ताले गैस कटर से काट दिए। इसमें कैश की सेफ रखी थी। उसे खोलने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके।
शाखा प्रबंधक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि चोर तीन कंप्यूटर, एक सर्वर मशीन, एक सीसीटीवी कैमरों का मॉनीटर और एक कैमरा ले गए है। दूसरे दिन भी चोर आया। उसने सेफ को नकली चाबी बनाकर खोलने का प्रयास किया। इस दौरान हथोड़े मारे, जिससे उसका लॉक व्हील टूट गया। इससे सेफ का गेट जाम हो गया।
सेफ बनाने वाली कंपनी के कर्मियों को बुलाया था। उन्होंने सेफ में रखा कैश सुरक्षित होने की बात कही है। हालांकि गेट नहीं खुल सका। इसके लिए दिल्ली से इंजीनियर बुलाए हैं। आशंका है कि चोरों की संख्या दो से तीन रही होगी। इंस्पेक्टर थाना जगदीशपुरा ने बताया कि जांच की जा रही है।