फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   theft in agra infront of police post

पुलिस चौकी के सामने मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

Sun, 12 Nov 2017 08:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sun, 12 Nov 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
theft in agra infront of police post
सीसीटीवी में ‌कैद लुटेरे - फोटो : अमर उजाला
न्यू आगरा की दयालबाग पुलिस चौकी के सामने गिहार कांप्लेक्स में शनिवार तड़के चोरों ने मोबाइल शोरूम का शटर उठाकर 15.50 लाख के मोबाइल और 1.60 लाख रुपये चोरी कर लिए। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की तस्वीर कैद हो गई। 
विज्ञापन


सुबह 10:30 बजे शोरूम खोलने पहुंचे तो मालिक विकास उपाध्याय को घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस मौके पर जांच की। पुलिस चौकी के सामने हुई चोरी की वारदात से दुकानदारों में आक्रोश है। 
विज्ञापन


चंद्र नगर, नगला पदी निवासी विकास उपाध्याय ने दो माह पहले शोरूम ही खोला था। शोरूम के सामने तकरीबन 50 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी है। शनिवार सुबह 10:30 बजे विकास आए तो शोरूम का शटर उठा हुआ था। उन्होंने शटर खोला तो अंदर सामान बिखरा था। मोबाइल चोरी कर लिए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

theft in agra infront of police post
चौकी के सामने ही वारदात - फोटो : अमर उजाला
विकास ने बताया कि चोरी गए मोबाइल 10 हजार से लेकर 50 हजार तक की कीमत के है, इनमें कई आईफोन भी हैं। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में घटना कैद हो गई है। चोर शनिवार तड़के चार बजकर आठ मिनट पर दाखिल हुए। 

एक चोर अंदर गया और उसने सारे मोबाइल समेट लिए। चोर चार बजकर 45 मिनट पर वापस चले गए। चोरों ने चेहरे ढक रखे हैं। साथ ही हाथों में टार्च भी लगी हैं। 

व्यापारियों के सहयोग से बनी है पुलिस चौकी

खंदारी फ्लाईओवर के नीचे हाल ही में दयालबाग चौकी का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र के व्यापारियों ने चौकी निर्माण में सहयोग किया था। पहले चौकी एक कमरे में चलती थी। नई चौकी निर्माण से उम्मीद थी कि क्षेत्र में पुलिस सक्रिय होगी। 

इसके बावजूद वारदात हो गई। व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना था कि जब चौकी के सामने ही वारदात हो रही है तो अन्य स्थानों पर कैसे बच पाएंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed