फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The story of the encounter in question

सवालों के घेरे में मुठभेड़ की कहानी

Sat, 24 Oct 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 24 Oct 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
The story of the encounter in question
सवाल -1
विज्ञापन

पुलिस के पास बाइकें भी थी और जीप भी, फिर पांच बदमाश पैदल ही कैसे भाग निकले?
सवाल - 2
पुलिस और बदमाशों के बीच कई राउंड गोलियां चलीं तो किसी को भी लगी क्यों नहीं?
सवाल - 3
पुलिस से पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली मालिक मौका ए वारदात पर कैसे पहुंच गया?
पुलिस हिरासत में भागुपुर गांव के दलित युवक विजयपाल को पीट पीटकर मार डालने के संगीन आरोपों से घिरी पुलिस के लिए मुठभेड़ की कहानी को सच साबित करना भी आसान नहीं होगा। इसी मुठभेड़ में विजयपाल को गिरफ्तार बताया गया था। लेकिन कहानी पर यकीन करना आसान नहीं है।
पुलिस का कहना है कि बुधवार शाम मुठभेड़ खंदौली रोड पर गांव नंगला केसरी गांव के पास हुई। छह बदमाश ट्रैक्टर ट्राली लूटकर भाग रहे थे। इनमें से विजयपाल को पकड़ लिया गया। बाकी पांच भाग निकले। मुठभेड़ की एफआईआर के मुताबिक ,विजयपाल को पुलिस ने नहीं, ट्रैक्टर ट्राली के मालिक फीरोजाबाद के गढ़ी भूचाल गांव निवासी वीरेंद्र ने ग्रामीणों की मदद से पकड़ा।
विज्ञापन

मौका ए वारदात से एत्मादपुर थाना से छह किलोमीटर दूर है जबकि गढ़ी भूचाल 15 किलोमीटर। फिर वह पुलिस से पहले कैसे पहुंच गया?
पुलिस की कहानी के मुताबिक ,टूंडला के शांतिनगर निवासी पप्पू पुत्र रामस्वरूप सादाबाद से ट्रैक्टर-ट्राली में ईंट भरकर टूंडला लेकर जा रहा था। खंदौली रोड स्थित नगला केसरी के पास बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूट लिया। पप्पू भाग निकला। उसने पास के गांव पहुंचकर लोगों को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने फोन से वीरेंद्र को बताया। वीरेंद्र के आने तक न गांव वाले पहुंचे और न ही थाना पुलिस। उसने आकर ग्रामीणों की मदद से विजयपाल को पकड़ लिया, जबकि बाकी बदमाश भाग निकले। उधर, पुलिस ने अभी तक इस मामले की जांच पड़ताल शुरू नहीं की है। अधिकारी कह रहे हैं कि मुठभेड़ हुई थी, इसी में विजयपाल पकड़ा गया था।
पुलिस ने दर्ज किया लूट का केस
पुलिस ने मुठभेड़ का केस दर्ज किया है। इसमें विजयपाल पर लूट का भी आरोप है। पुलिस का कहना है कि मौैके से ट्रैक्टर- ट्राली, दो बाइक, एक तमंचा, तीन कारतूस और एक खोखा बरामद किए गए थे।

अभी तक जांच अधिकारी तय नहीं
पुलिस हिरासत में विजयपाल की मौत के मामले में अभी तक जांच अधिकारी तय नहीं किया जा सका है। थाना एत्मादपुर के प्रभारी निरीक्षक ने शुक्रवार को विवेचक नियुक्त करने के लिए एसएसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed