फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The old man rape attempt with child

वृद्ध ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

Fri, 29 Jan 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 29 Jan 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
The old man rape attempt with child
सदर क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुराचार के सनसनीखेज मामले के अगले ही दिन गुुरुवार को दो और घिनौनी करतूत सामने आई। जगदीशपुरा में पांच साल की बालिका से वृद्ध ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह की है। जगदीशपुरा क्षेत्र का रहने वाले मजदूर और उसकी पत्नी काम पर गए थे। उनकी पांच साल की बेटी घर पर अकेली थी। बालिका के दो छोटे भाई-बहन घर के बाहर खेल रहे थे। पड़ोस में रहने वाला वृद्ध घर में घुस आया। वह बालिका से दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। बालिका के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाली उसकी 14 साल की मौसेरी बहन कमरे में आ गई। उसने वृद्ध को पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी वृद्ध घर से भाग निकला। शाम को मजदूर ने घटना की जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। इस पर लोगों ने उसकी तलाश की, लेेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। गुरुवार सुबह उसे घर के पास से पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। इसके बाद बोदला चौकी पर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बालिका को मेडिकल के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज में किशोरी को अगवा कर गैंग रेप
शाहगंज क्षेत्र की मीना (परिवर्तित नाम) बुधवार शाम को बाजार गई थी। रास्ते में उसे दो युवक मिले। दोनों मीना को बहाने से अपने साथ ले गए। आरोप है कि रेलवे लाइन के पास जबरन एक कमरे में ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। देर रात मीना ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद पीड़िता की मां ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी जेल भेजेे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में पेश, जेल भेजा
सदर क्षेत्र मेें छह साल की बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले अब्दुल सलाम ने दुष्कर्म किया था। इस मामले में बुधवार शाम को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

शोहदों ने छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को पीटा
शाहगंज क्षेत्र की संजना (परिवर्तित नाम) के पिता की मौत हो चुकी है। वह अपनी मां के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के दो युवक उसे आते-जाते परेशान करते हैं। उस पर जबरन दोस्ती करने का दबाव बना रहे हैं। कुछ दिन पहले युवती ने मामले में मोहल्ला सुधार समिति से मदद की गुहार लगाई। इसके बाद समिति के पदाधिकारियों ने युवकों को समझाया। इस पर युवकोें ने माफी मांग ली। मगर, कुछ दिन बाद ही फिर से हरकत शुरू कर दीं। 26 जनवरी की शाम को संजना बाजार जा रही थी। तभी दोनों ने उसे पकड़ लिया। घर में खींचकर ले जाने लगे। शोर मचाने पर मारपीट कर दी। चीखपुकार सुनकर एक दुकानदार बचाने आया तो उसे भी जमकर पीटा। बाद में आसपास के लोगों के जुटने पर युवक भाग निकले। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन कार्रवाई नहीं। पीड़िता का कहना है कि पुलिस उन पर मारपीट की तहरीर देने का दबाव बना रही थी। इस कारण मुकदमा दर्ज नहीं किया। गुरुवार को भाजपा नेताओं ने थाना शाहगंज का घेराव कर लिया। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed