फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The couple fell off the bike, then looted wallets

दंपति को बाइक से गिराया, फिर लूटा पर्स

Thu, 21 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
The couple fell off the bike, then looted wallets
कैलाशपुरी रोड पर बाइकर्स गैंग ने की वारदात, गर्भवती गंभीर - फोटो : अमर उजाला
बाइकर्स गैंग ने बाइक से जा रहे दंपति से पर्स लूट लिया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दंपति की चलती बाइक में लात मार दी। दंपति गिर पड़े। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के सेक्टर दस निवासी रामगोपाल गुड़गांव में एक ज्वेलरी शॉप मेें जॉब करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को तकरीबन 10:15 बजे पत्नी पूजा के साथ जीवनी मंडी जा रहे थे। कैलाशपुरी रोड पर पीछे से आए अपाचे सवार दो बदमाशों ने पूजा के हाथ से पर्स लूट लिया। जब पूजा ने पर्स की बेल्ट पकड़ी तो एक बदमाश ने उनकी बाइक में लात मार दी। दोनों गिरने से घायल हो गए। पूजा के सिर और हाथ में चोट लगी। घटना की जानकारी पर आसपास के घरों से लोग निकल आए। रामगोपाल ने लोगों की मदद से बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे नहीं मिले। बाद में उन्होंने पत्नी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वह छह महीने की गर्भवती हैं। सूचना पर हरीपर्वत इंस्पेक्टर फोर्स के साथ आ गए। पर्स में 40 हजार के जेवर, तीन मोबाइल, दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि रखे थे। 
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराने को पीड़ित ने लगाए थाने के चक्कर
रामगोपाल ने बताया कि पुलिस ने उससे कहा कि वह पूजा का इलाज करा ले। इसके बाद थाने आ जाए। तब तक बदमाश की तलाश की जा रही है। बुधवार दोपहर दो बजे रामगोपाल थाने पर गया, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तहरीर भी नहीं ली गई। उसे ट्रांसपोर्ट नगर चौकी पर भेज दिया। वहां की पुलिस भी उसे घटनास्थल पर घंटों तक घुमाती रही। इसके बाद तहरीर ले ली। मगर, रिसीविंग नहीं दी। आखिर में वह वापस थाने पर गया, लेकिन देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। रामगोपाल ने बताया कि अगर, उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो वह गुरुवार को एसएसपी और डीएम से शिकायत करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा एक्सप्रेस में यात्री का बैग उड़ाया
आगरा। गोवा एक्सप्रेस बुधवार की शाम को आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। इसमें सफर कर रहे राहुल ने ट्रेन के झांसी पहुंचने पर जीआरपी को जानकारी दी कि आगरा कैंट स्टेशन से उनकी बोगी में चढ़े एक युवक ने उनका बैग चोरी कर लिया। ट्रेन के चलने पर वह चेन पुलिंग करके भाग निकला। बैग में नगदी, पैन कार्ड समेत अन्य सामान था। झांसी जीआरपी ने इसकी जानकारी जीआरपी आगरा कैंट को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed