{"_id":"59b82aa24f1c1bfb7f8b673b","slug":"tension-in-agra-after-fight-of-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में बच्चों के झगड़े के बाद जातीय तनाव, जमकर चले पत्थर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा में बच्चों के झगड़े के बाद जातीय तनाव, जमकर चले पत्थर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 13 Sep 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
पथराव
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में छत्ता थाना के जीवनी मंडी क्षेत्र के मस्ता की बगीची में मंगलवार रात करीब दस बजे दो पक्षों में पथराव के बाद जातीय तनाव हो गया। यहां पहले कुशवाहा और वाल्मीकि समाज के बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ओर से महिलाएं आ गई।
महिलाओं में कहासुनी हो गई। यह देख पुरुष भी ऐ गए और पथराव हो गया। करीब पांच मिनट तक पत्थर चले। दोनों पक्षों में पहले भी झगड़ा हो चुका है। पथराव के दौरान ही किसी ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस पहुंची तो दोनों ओर के लोग भाग गए। वहां जातीय तनाव बन गया। लोग अपनी अपनी बस्ती में जमा हो गए। इस पर पुलिस फोर्स तैनात की गई। इंस्पेक्टर छत्ता थाना ने बताया कि किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। एहतियातन पुलिस तैनात की गई है।