फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ten hours of interrogation on suspicion Kashmiri youth

संदेह पर कश्मीरी युवक से दस घंटे पूछताछ

Sat, 08 Oct 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 08 Oct 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ten hours of interrogation on suspicion Kashmiri youth
आईएसबीटी से सुबह पकड़ा, शाम को क्लीन चिट दी - फोटो : अमर उजाला
हरीपर्वत थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह आईएसबीटी से संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ लिया। किसी ने फोन पर पुलिस को सूचना दी थी। उसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई गई थीं। उसने बताया कि वह कश्मीर के डोडा का रहने वाला है। उससे एलआईयू, आर्मी इंटेलिजेंस और आईबी ने शाम तक करीब दस घंटे पूछताछ की। डोडा पुलिस से भी जानकारी कराई गई। इसके बाद उसे क्लीन चिट दे दी गई। वह आगरा में ही एक कॉलेज का एमएससी का छात्र है।
विज्ञापन

पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश भर की खुफिया एजेंसियों और पुलिस को अलर्ट किया गया है। ऐसे में हर छोटी बड़ी सूचना को गंभीरता से लिया जा रहा है। यही वजह रही कि एक फोन पर तमाम एजेंसियां हरकत में आ गईं।
विज्ञापन

हरीपर्वत थाना पुलिस आईएसबीटी से सुबह नौ बजे युवक को थाना ले गई। थोड़ी देर में ही एलआईयू के अधिकारी पहुंच गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इसके बाद आईबी और आर्मी इंटेलीजेंस के अधिकारी आ गए। सबसे पहले उस कालेज से जानकारी की गई, जहां वह पढ़ता है। इसके बाद डोडा पुलिस की मदद से फोन से उसका पता तस्दीक कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली गई। फोन बुक चेक की गई। उसके साथ पढ़ने वाले छात्रों से भी फीडबैक लिया गया। एएसपी हरीपर्वत ने शाम सात बजे बताया कि पूछताछ में कुछ खास नहीं निकला है। युवक छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed