फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tempo driver caught porn act with child

बालिका से अश्लील हरकतें करता पकड़ा टेंपो चालक

Fri, 04 Mar 2016 01:31 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Fri, 04 Mar 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
 Tempo driver caught   porn act with child
घर के पास खेल रही छह वर्षीय बालिका से टेंपो चालक ने अश्लील हरकत की। चीख पुकार पर मोहल्ले वालों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगाई ओर पुलिस को सौंप दिया। बालिका के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भरतपुर के मोहल्ला गंगा निवासी रहीस पुत्र रहमान टेंपो चालक है। वह गुरुवार दोपहर सीकरी के पालिका बाजार के एक मोहल्ले में प्याज से लदा टेंपो लेकर पहुंचा। मजदूर टेंपो से प्याज अनलोड कर रहे थे। आरोप है कि रहीस तभी पास में खेल रही मोहल्ले की छह वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने के नाम पर पास के प्लाट पर ले गया। उससे अश्लील हरकतें की। चीख पुकार पर पहुंचे लोगों को देख उसने भागने की कोशिश की। लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई लगाई। उसे थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

वहीं फतेहाबाद में बाह रोड स्थित आवासीय स्कूल के प्रधानाचार्य ने कक्षा चार के दस वर्षीय छात्र से बुधवार रात अश्लील हरकत की। गुरुवार को छात्र ने परिवारवालों को इसकी जानकारी दी। इस पर विद्यालय पहुंचे घरवालों ने जमकर हंगामा किया। ये देख प्रधानाचार्य भाग गया। पीड़ित छात्र के पिता की तहरीर पर प्रधानाचार्य के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed