फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   taj agra

ताज के पास केरल की पर्यटक से चेन लूटी

Sun, 18 Sep 2016 01:00 AM IST
ताज के पास केरल की पर्यटक से चेन लूटी
ताज के पास केरल की पर्यटक से चेन लूटी Updated Sun, 18 Sep 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
taj agra
ताज के पास केरल की पर्यटक से चेन लूटी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ताज का दीदार करने आने वाले पर्यटक सुरक्षित नहीं हैं। ताज के पास हाई सिक्योरिटी जोन, फिर भी बाइकर्स गैंग उन्हें निशाना बना रहा है। पुलिस की चीता मोबाइल और साइकिल पुलिस की गश्त सिर्फ कागज में पूरी हो रही है। न वारदात रुक रही हैं और न ही गैंग पकड़ में आया है। इधर, इन घटनाओं से पर्यटक बुरे अनुभव लेकर लौट रहे हैं। 
शनिवार की सुबह भी पुरानी मंडी पर बाइकर्स गैंग ने केरल की पर्यटक को निशाना बनाया। उनकी गर्दन पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। पुलिस की चौकसी के बावजूद बदमाशों आराम से भाग निकल गए। दहशत में पर्यटक सुरक्षा व्यवस्था को कोसते हुए चली गईं। 
विज्ञापन

वारदात : 1
चेन लूट की घटना केरल की हनी मोल के साथ हुई। वह परिवार सहित आई थीं। शनिवार सुबह 8:30 बजे वो ताज देखने जा रहीं थीं। पुरानी मंडी में पीछे से आए काली पल्सर सवार बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारकर चेन लूट ली। घटना से परिवार दहशत में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुरानी मंडी पर पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद बदमाश भागने में सफल रहे। हनी मोल ने पर्यटन थाना में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि बदमाशाें की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यलो जोन में बैरियर, बाहर कुछ नहीं 
ताज देखने हर रोज सैकड़ों की संख्या में पर्यटक आते हैं। ताज के यलो जोन में जगह-जगह बैरियर पर पुलिस फोर्स तैनात रहती है। वहीं पुरानी मंडी, फतेहाबाद रोड पर पुलिस की सुरक्षा न होने से बदमाश पर्यटकों से पर्स और चेन लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। 
वारदात : 2
ट्रांसयमुना कालोनी ए ब्लाक निवासी हेमलता जैन पत्नी शीतल प्रसाद शनिवार सुबह 10:30 बजे मंदिर से पैदल घर जा रही थीं। काली डिस्कवर बाइक पर पीछे से आए बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा। हेमलता ने बदमाश का हाथ पकड़ लिया। इस पर दूसरे बदमाश ने धक्का देकर उन्हें जमीन पर गिरा लिया। इसके बाद चेन लूटकर फरार हो गए। घर जाकर घटना की जानकारी दी। बेटे आशीष ने सौ नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। थाने में तहरीर दी है। 

कब-कब वारदात 
. 15 सितंबर : जगदीशपुरा के अलबतिया में एक्टिवा से जा रहीं दो छात्राओं को टक्कर मारकर पर्स लूटा। 
. 14 सितंबर : मारुति एस्टेट में महिला से मोबाइल लूटा। हालांकि दो लुटेरे महिला ने पीछा करके पकड़े। 
. 12 सितंबर : सदर के मधु नगर में फर्रुखाबाद की महिला से चेन लूट। 
. 09 सितंबर : सदर के शहजादी मंडी में घर के बाहर टहल रहे शिक्षक से चेन लूटी। 
. 08 सितंबर : सुबह ट्रांस यमुना कालोनी फेस एक में बाइकर्स गैंग ने सराफ शिवकांत गुप्ता से सोने-चांदी के जेवरात लूटे। रात में संजय प्लेस में पुलिस चौकी के सामने बाइकर्स गैंग ने व्यापारी की पत्नी से चेन लूट ली। 

. 06 सितंबर : ट्रांसयमुना कालोनी निवासी राजेश वर्मा की पत्नी पूनम देवी से चेन लूट।  
. 01 सितंबर : कालिंदी विहार में टीचर सौम्या जैन से पर्स लूट। वहीं डिफेंस कालोनी निवासी शैलेंद्र की पत्नी नीतू से प्रतापपुरा चौराहा पर पोस्ट आफिस के पास बैग लूटा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed