{"_id":"15c893a05995c1e76bccb96c602609ba","slug":"student-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर की छात्रा लापता, अपहरण की आशंका
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली थाना क्षेत्र के ग्राम वास अगरिया में रविवार देरशाम यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शौच के लिए गई इंटर की एक छात्रा लापता हो गई। उसके परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए सोमवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर जांच कर रही है।
गांव वास अगरिया की एक छात्रा नादऊ स्थित एक विद्यालय में इंटर की छात्रा है। उसके पिता नरायच आगरा में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार शाम लगभग 8.30 बजे उनकी पुत्री घर से करीब 200 मीटर दूर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे शौच के लिए गई थी। काफी देर तक जब वह नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। इस दौरान उसकी दोनों चप्पल और रुमाल पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। छात्रा के परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ खंदौली अनिल यादव का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। छात्रा के पिता की तहरीर पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा की तलाश की जा रही है।
-----
सीसीटीवी फुटेज से नहीं मिली जानकारी
खंदौली। थाना पुलिस ने एक्सप्रेसवे और टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखा लेकिन उनसे कोई मदद नहीं मिली। टोल प्लाजा के इंचार्ज मेजर मनीष ने बताया कि घटना के बाद रोड और टोल प्लाजा के सभी कैमरों को बारीकी से चैक किया गया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन
तीन साल की बच्ची रहस्मय ढंग से लापता
एत्मादपुर। छलेसर गांव से सोमवार शाम पांच बजे पद्म सिंह की तीन साल की बेटी परवीन रहस्मय ढंग से लापता हो गई। गांव के लोगों ने बताया कि 50 वर्षीय शराबी को उसे ले जाते हुए देखा गया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी लेकिन कोई जानकारी हीं मिली। बच्ची के परिवारीजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। उनके साथ गांव के कई लोगों ने पुलिस चौकी का घेराव भी किया। इन लोगों का कहना था कि उसका अपहरण किया गया है। पुलिस ने तलाश में देरी की तो उसकी जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि जिस अधेड़ के साथ उसे देखा गया, वह नशेड़ी है। बच्चे के साथ कुछ भी कर सकता है। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी लेकिन वह सवालों का ठीक से जवाब नहीं दे रहा था। बच्ची घर के बाहर खेलते समय लापता हुई है। देर रात तक पुलिस और बच्ची के परिवारीजन उसकी तलाश में लगे रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। गांव के लोग भी उसकी तलाश में लगे हैं।