{"_id":"593c149e4f1c1b476d8b4791","slug":"student-did-suicide-after-fail-in-up-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने की खुदकुशी
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 10 Jun 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
खुदकुशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में शुक्रवार की रात एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। बताया जाता है कि शुक्रवार को परीक्षा फल देखने वह घर से निकला था। शनिवार की सुबह भूतेश्वर रेलवे स्टेशन पर उसकी लाश मिली। परिवारीजन मान रहे हैं कि फेल होने के कारण उसने खुदकुशी की है।
चौकी कृष्णानगर क्षेत्र के संजय नगर निवासी महेश (17) पुत्र सुरेशचंद दसवीं का छात्र था। महेश के बडे़ भाई विष्णु ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे वह रिजल्ट देखने निकला था। उसके बाद नहीं लौटा।
देर होने पर उसकी खोजबीन भी की गई। शनिवार की भोर करीब पांच बजे महेश की मां माया देवी भूतेश्वर रेलवे स्टेशन की ओर गईं तो उनको घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
महेश कृष्णानगर के जैन चौरासी इंटर कालेज में हाईस्कूल में पढ़ रहा था। इस बार उसका परीक्षा केंद्र डीएवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को बनाया गया था। मृतक महेश हाईस्कूल की परीक्षा में तीन विषय अंग्रेजी, गणित व विज्ञान में फेल हो गया था।