{"_id":"56f1986b4f1c1b2603f14d27","slug":"stress-after-schoolgirl-kidnapping","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौरेठा में छात्रा के अपहरण से तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दौरेठा में छात्रा के अपहरण से तनाव
Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
अपहरण्ा
- फोटो : अमर उजाला आगरा
Link Copied
शाहगंज थाना क्षेत्र के दौरेठा गांव में आठवीं की छात्रा के अपहरण से सांप्रदायिक तनाव के हालात बन गए हैं। आरोप है कि पूजा ( परिर्वतित नाम ) का अपहरण शमीम ( परिवर्तित नाम) ने किया है। इसका पता चलने पर पूजा के परिवारीजनों ने उसके घर जाकर हंगामा किया। उधर मंगलवार सुबह हिंदू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष अविनाश राणा, पूर्व प्रांतीय प्रचार प्रमुख विवेक शुक्ला, उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा, महानगर अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह और बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर सत्संग प्रमुख विनोद शर्मा, रवि दुबे, विनोद शर्मा ने शाहगंज थाने पर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हिंदू जागरण मंच ने अपहृत की बरामदगी के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। तब पुलिस ने उसके भाई और पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस सूत्रों का कहना है कि भाई ने पूछताछ में बताया है कि शमीम, पूजा को ले गया है। वे आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन में सवार हुए। इस पर पुलिस स्टेशन की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। तनाव के चलते गांव में गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।