फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ssp preetinder back to noida

एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर रही प्रीतिंदर की गाड़ी पर लगे ब्रेक

Wed, 23 Sep 2015 01:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Wed, 23 Sep 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
ssp preetinder back to noida
नोएडा एसएसपी का चार्ज छोड़कर डाक्टर प्रीतिंदर सिंह आगरा का कप्तान बनने के लिए मंगलवार सुबह चल तो दिए लेकिन ताजनगरी पहुंचे नहीं। यहां स्वागत-सत्कार केलिए खड़े पुलिस अधिकारियों ने फोन घुमाए तो पता चला कि बीच रास्ते से नोएडा ही लौट गए। यमुना एक्सप्रेस-वे पर फर्राटा भर रही उनकी गाड़ी को अचानक ब्रेक लगे और इसी के साथ कहानी में ट्विस्ट आ गया। दरअसल, जेवर टोल प्लाजा के पास उनकेमोबाइल पर लखनऊ से एक फोन आ गया। उन्होंने नंबर देखते ही जय हिंद सर कहा, फिर यस सर, यस सर बोले और ड्राइवर को गाड़ी घुमाकर वापस नोएडा ले चलने का हुक्म दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद से ही अटकलें शुरू हो गई कि उनका इरादा आगरा आने का नहीं है। उन्होंने सोमवार शाम की नोएडा एसएसपी का चार्ज छोड़ दिया था। उनकी जगह झांसी से भेजे गए किरण एस. ने ज्वाइन कर लिया।  पुलिस सूत्रों ने बताया कि कुछ लोग प्रीतिंदर का तबादला निरस्त कराने में लगे थे। लेकिन उन्हें शायद इसकी उम्मीद नहीं थी। इसलिए आगरा एसएसपी का चार्ज संभालने के लिए चल दिए। फोन आने के बाद वापस नोेएडा पहुंचे।
विज्ञापन

इसकेबाद लखनऊ चले गए। उधर, आगरा एसएसपी पद से हटाए गए राजेश डी. मोड़क ने 38 वी. वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ सेनानायक पद पर ज्वाइन कर लिया। पुलिस सूत्रों का कहना है कि ज्वाइनिंग के बाद वे भी लखनऊ गए हैं। उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे आगरा वापसी चाहते हैं। इसी के चलते पुलिस में यह सस्पेंस बना है कि कप्तान कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्ता के शिखर पर चला खेल
आगरा। पुलिस अफसरों के तबादले के पीछे सत्ता शिखर से जुड़े दो नेताओं के बीच का विवाद बताया जा रहा है। राजेश डी. मोड़क और प्रीतिंदर सिंह एक नेता के चहेते बताए जाते हैं जबकि उनके ट्रांसफर में दूसरे का हाथ बताया जा रहा है। दोनों पॉवरफुल हैं, इसलिए फैसला होने में देरी हो रही है। यही वजह रही कि मंगलवार रात 21 आईपीएस के तबादले की सूची जारी कर दी गई लेकिन इन दोनों पर कोई फैसला नहीं लिया गया।
 कौन बनेगा कप्तान, से पुलिस रही परेशान
सुबह : आते आते रह गए प्रीतिंदर
नोएडा से डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ने एसएसपी का चार्ज छोड़ा। आगरा के कप्तान का कार्यभार संभालने के लिए चल दिए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके पास लखनऊ से एक फोन आने के चलते बीच रास्ते से नोएडा लौट गए।
दोपहर :  रविंद्र गौड़का नाम चला
पहले चर्चा चली कि आगरा से हटाकर 38 वी वाहिनी पीएसी, अलीगढ़ भेजे गए राजेश डी. मोड़क को अलीगढ़ का एसएसपी बनाया जा रहा है। अलीगढ़ के एसएसपी रविन्द्र गौड़ आगरा के कप्तान बनाए जा रहे हैं।
शाम : राजेश डी. मोड़क की चर्चा चली
नायक का आदेश नहीं आया, तो चर्चा चली कि अपनी पहुंच के दम पर राजेश डी. मोड़क फिर से आगरा के एसएसपी बनाए जा सकते हैं। लेकिन थोड़ी देर में पता चला कि उन्होंने अलीगढ़ पीएसी में ज्वाइन कर लिया है।
रात : अशोक कुमार की उम्मीद बनी
आठ बजे तक कोई आदेश नहीं आया, तो माना जाने लगा कि आचार संहिता के चलते अब नई तैनाती नहीं की जाएगी। चर्चा चली कि एसपी प्रोटोकॉल अशोक कुमार त्रिपाठी को कप्तान का चार्ज दिया जाएगा।

देर रात : फिर से प्रीतिंदर का नाम
पूरे दिन जब कोई आदेश नहीं आया, तो यही माना गया कि डाक्टर प्रीतिंदर सिंह ही आगरा एसएसपी के रूप में ज्वाइन करेंगे। हालांकि देर रात तक भी सस्पेंस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed