{"_id":"5f88988d8ebc3e9b83377df9","slug":"ssp-bablu-kumar-closes-cyber-criminal-s-bank-account","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी फेसबुक आईडी का मामला: एसएसपी ने साइबर अपराधी का बैंक खाता बंद कराया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी फेसबुक आईडी का मामला: एसएसपी ने साइबर अपराधी का बैंक खाता बंद कराया
Fri, 16 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Oct 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार के नाम और फोटो से फर्जी आईडी बनाने वाले ने बैंक की खाता संख्या दी थी। एसएसपी ने यह खाता बंद करा दिया है। अब यह पता किया जा रहा है कि यह खाता किसके नाम पर है? कहां का है? और कब खोला गया है? किसने खुलवाया था? इसकी जानकारी बैंक से मांगी गई है। वहीं आईडी बनाने वाले के बारे में फेसबुक से भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन
फेसबुक पर एसएसपी बबलू कुमार के नाम से आईडी बनाकर रकम मांगी गई थी। आईडी बनाने वाले ने लिखा था कि उसे रुपयों की जरूरत है। इसके बाद मैसेंजर पर मैसेज भेजे थे। बुधवार को किसी ने एसएसपी को कॉल कर दिया था। इसके बाद आईडी को बंद करा दिया गया था। पुलिस का कहना है कि आईडी बनाने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
मैसेज भेजकर रकम जमा करने को कहा गया था
मैसेज भेजकर एक बैंक खाते में रकम जमा कराने के लिए कहा गया था। यह खाता भारतीय स्टेट बैंक का था। इस बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया गया। इसके बाद खाते को बंद करा दिया गया। अब खाता खोलने वाले और खाते में जमा रकम की जानकारी मांगी गई है, जिससे आरोपी को पकड़ा जा सके। यह भी पता किया जा रहा है कि यह खाता कहां का है। पुलिस को आशंका है कि साइबर अपराधी ने खाता फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खोला होगा।
विज्ञापन
फेसबुक से भी मांगी जानकारी
फेसबुक से भी जानकारी मांगी गई है। फेसबुक चलाने के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल किया गया। इस पर आईपी एड्रेस की जानकारी मांगी है। इसमें समय लग सकता है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।