फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Son of the murderer turned out shoe business

बेटा ही निकला जूता कारोबारी का कातिल

Wed, 01 Jun 2016 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Wed, 01 Jun 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
Son of the murderer turned out shoe business
प्रेमिका से शादी के लिए मां और दोस्त के साथ मिलकर मारा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जूता कारोबारी हाजी मुईन (50) की हत्या उनके बेटे मुबीन (20) ने अपने दोस्त अभिनव के साथ मिलकर की थी। इसमें उसकी मां चांदनी बेगम भी शामिल रहीं। मुबीन और अभिनव ने घर पर सोते समय मुईन को चाकुओं से गोदकर मारा था। चांदनी बेगम ने खून केे निशान मिटाए थे। तीनों गिरफ्तार कर लिए गए है।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि हाजी मुईन जरा-जरा सी बात पर चांदनी बेगम और मुबीन को जलील करते थे, बुरी तरह पीटते भी थे। इससे नाराज होकर उन्होंने साजिश के तहत उनकी हत्या कर डाली। दूसरी बड़ी वजह यह रही कि मुबीन एक युवती से प्रेम विवाह करना चाहता था, जबकि हाजी मुईन इसके खिलाफ थे। वह जब भी उनसे निकाह की बात करता, एक  ही जवाब मिलता, ‘मेरे जीते जी तेरा उस लड़की से निकाह नहीं हो सकता है’। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए मुबीन ने अपने बचपन के दोस्त अभिनव के साथ मिलकर प्लान बनाया। बाद में इसमें चांदनी बेगम को शामिल कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हत्या 17 मई की रात 12 बजे की गई थी। अभिनव और मुबीन ने लाश को सूटकेस में बंद करके कार से ले जाकर 18 की सुबह चार बजे एत्मादपुर के तालाब में फेंका था। एत्मादपुर इसलिए ले गए क्योंकि अभिनव को इस क्षेत्र की जानकारी थी। यहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घर पर चांदनी बेगम ने कमरे से खून की सफाई की। खून से सने उनके कपडे़, चाकू, चादर, जूते चावल के बोरे में छुपा दिए। बाद में मुबीन और अभिनव ने बोरे को विभव नगर में नाले में फेंक दिया। 18 को ही तीनों दरगाह देवा शरीफ जाने की बात कहकर लखनऊ घूमने चले गए। 21 को आकर मुईन की गुमशुदगी का नाटक किया। रिपोर्ट 24 को दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed