फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sharab1

शराब से भड़की गुस्से की आग

Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
शराब से भड़की गुस्से की आग
शराब से भड़की गुस्से की आग Updated Mon, 03 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
sharab1
शराब से भड़की गुस्से की आग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
आबादी वाले क्षेत्रों में शराब की दुकानें बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए हैं। आधा दर्जन से अधिक ठेकों पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। मारुति एस्टेट और कृष्णा नगर, शाहगंज में शराब की दो दुकानों पर तोड़फोड़ की। यमुनापार में भी एक दुकान पर पथराव हुआ। हजारों रुपये कीमत की शराब भरी बोतलें फोड़ दीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा। तब कहीं जाकर लोग काबू में आए। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को काफी संख्या में महिलाओं सहित क्षेत्रीय लोग मारुति एस्टेट स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर पहुंचे। दुकान पर मौजूद कुछ कर्मचारी समझ पाते इससे पहले ही गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। शटर बंद करने की कोशिश की तो उसे तोड़ दिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर उत्पाद मचाया। शराब की बोतलों के साथ ही फर्नीचर भी तोड़ दिया। दुकान के बाहर सड़क तक कांच बिखर गया। यहां लगभग आधा घंटे तक जोरदार हंगामा हुआ। पूरी दुकान तहस नहस कर दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी फटकार लोगों को खदेड़ा। महिलाएं भी भाग निकलीं। पुलिस ने यहां से लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया है। इससे पहले शाहगंज स्थित कृष्णा नगर (रामनगर की पुलिया) में अंग्रेजी शराब पर हंगामा हुआ। यहां भी महिलाओं के साथ-साथ बच्चों और युवाओं ने शराब की दुकान पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों से पूरी दुकान क्षतिग्रस्त कर दी। पथराव भी किया। शराब की बोतलें नाली में फेंक दीं। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को खदेड़ा। यमुनापार के नवलगंज में सुबह लगभग साढ़े 10 बजे शराब के ठेके पर हंगामा कर दिया। पथराव कर शटर, सीसीटीवी कैमरा और बिजली का मीटर तोड़ दिया। हाथों में लाठी-डंडे लिए महिलाओं ने दुकान के बाहर धरना भी दिया। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आबादी वाले क्षेत्र से शराब की दुकानें बाहर की जाएं। किशोरपुरा और आवास विकास सेक्टर चार पुलिस चौकी के सामने क्षेत्रीय लोगों ने देसी शराब के ठेकों पर हंगामा किया। सेक्टर चार स्थित शराब के ठेके की कैंटीन में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद सड़क पर जाम लगा दिया। बल्केश्वर के अनुराग नगर में चित्रकूट अखंड आश्रम की जगह पर खुली पर शराब की दुकान बंद कराने को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि आश्रम के पीछे मंदिर है। ऐसे में यहां शराब की बिक्री नहीं हो सकती। पुलिस ने ठेका बंद कराकर दुकानदार को हिरासत में ले लिया। तब कहीं जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटपाट करने वालों पर होगा मुकदमा दर्ज  
आगरा। शराब की दुकानें बंद कराने की मांग की आड़ में की जा रही तोड़फोड़ और लूट पर पुलिस और प्रशासन सख्त हो गया है। सख्त चेतावनी दी है कि लूटपाट करने या राजकीय राजस्व को क्षति पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ मुकदमा किया जाएगा। घटना वाले स्थान पर सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को खंगाला जाएगा।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिले की 179 शराब की दुकानों को हाईवे से 500 मीटर दूर शिफ्ट किया जा रहा है। हालांकि अब तक सिर्फ 116 ने ही दुकानें शिफ्ट करने के संबंध में आवेदन दिया है। ये ठेकेदार जहां दुकान खोलना चाह रहे हैं, वहां क्षेत्रीय लोग विरोध पर उतर आए हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम सिटी धर्मेंद्र कुमार और एसपी सिटी सुशील घुले तथा जिला आबकारी अधिकारी एलबी यादव के साथ रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शराब ठेकेदारों की बैठक हुई। 
यहां लूटपाट का है आरोप
कछपुरा, प्रकाश नगर, कटरावजीर खां, नगला तेजा, भोगीपुरा, मारुति एस्टेट, रूई की मंडी, पालीवाल पार्क, नवलगंज, लकावली, शाहगंज बोदला रोड, हिल्टन तिराहा, पटेल नगर नगर, ईदगाह, लायर्स कालोनी, किशोरपुरा, जगदीशपुरा स्थित देसी/अंग्रेजी/बीयर की दुकानों पर लूटपाट का है आरोप।

यहां नहीं खुल सकती शराब की दुकान
किसी धार्मिक न्यास या वक्फ बोर्ड द्वारा रजिस्ट्रीकृत किसी सार्वजनिक पूजा स्थल, शहर में मान्यता प्राप्त विद्यालय, स्थानीय प्राधिकरण या राज्य या केंद्रीय सरकार प्रतिबंधित तथा कम से कम 50 बेड वाले चिकित्सालय, विधिक रूप से घृत भूमि पर विकसित और निर्मित, जिसका मानचित्र विधि द्वारा मान्यता प्राप्त सक्षम अधिकारी द्वारा अनुमोदित हो ऐसी आवासीय कालोनी में नगर निगम सीमा में होने पर 50 मीटर, नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत में 75 मीटर और अन्य क्षेत्रों में 100 मीटर के दायरे में शराब की दुकान नहीं खुलेगी। यदि लाइसेंस दिए जाने के बाद विद्यालय, धार्मिक स्थल, अस्पताल या कालोनी अस्तित्व में आती है तो उक्त नियम लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed