फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sexual harassment of minor girl at hospital in mathura

शर्मनाक: अस्पताल में भर्ती नाबालिग लड़की से कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म, जमकर हुआ हंगामा

Sat, 21 Sep 2019 09:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 Sep 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment of minor girl at hospital in mathura
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
मथुरा के एक अस्पताल में शर्मनाक का मामला सामने आया है। यहां भर्ती एक किशोरी के साथ कंपाउंडर ने दुष्कर्म किया। मामले में थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अस्पताल के दो डॉक्टर और एक नर्स को भी नामजद किया गया है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने आरोपों को नकारते हुए कहा है कि अस्पताल के स्टाफ के साथ मारपीट की गई थी।  
विज्ञापन


रिफाइनरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को तबीयत खराब होने पर परिवार वालों ने गुरुवार की शाम को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी की देखभाल के लिए उसका भाई भी अस्पताल में ही था। 
विज्ञापन


थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में किशोरी के भाई का आरोप है कि रात को करीब 12 बजे अस्पताल के कंपाउंडर श्याम सुंदर ने दुष्कर्म किया है। जब वो मौके पर पहुंचा तो कंपाउंडर और नर्स भागने लगे। जब पकड़ने की कोशिश की तो मारपीट की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- दुष्कर्मी हत्यारे पिता को सजा-ए-मौत, जज बोले- ऐसी राक्षसी प्रवृति के व्यक्ति को समाज स्वीकार नहीं करेगा

दो डॉक्टर और नर्स का भी नाम

पीड़ित के भाई का यह भी आरोप है कि सिटी अस्पताल के डॉक्टर गौरव और पंकज भी षड्यंत्र में शामिल हैं। इंस्पेक्टर हाईवे एसआर गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहा है। 

'सारे आरोप निराधार हैं, हर जांच को हैं तैयार'
सिटी अस्पताल के डॉ. गौरव भारद्वाज का कहना है कि जो आरोप लगाए गए हैं वो सब गलत हैं। वो पुलिस की हर जांच को तैयार हैं। पूरे अस्पताल में सीसीटीवी लगे हैं। सभी की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई जा रही है। किशोरी जनरल वार्ड में भर्ती थी जहां कई मरीज हैं। 

उन्होंने कहा कि यह सब अस्पताल को बदनाम करने की साजिश है। मुकदमा दर्ज कराने वाले के परिवार वालों ने अस्पताल स्टाफ के साथ मारपीट तक की है। अस्पताल प्रशासन ने ही फोन करके पुलिस को बुलाया था। अब वो प्रेशर बनाने के लिए यह सब कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed