फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual Assault With Hostage Minor Girl In Muradabad Crime News

अपहृत किशोरी को बंधक बनाकर मुरादाबाद में हुआ था दुष्कर्म, दो और गिरफ्तार, जेल भेजे अपहरणकर्ता

Fri, 18 Sep 2020 09:32 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 18 Sep 2020 09:32 AM IST
सार

इरादत नगर में 13 साल की बालिका सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों को गांव के एक सब्जी विक्रेता ने बताया था कि बालिका को गांव के ही बंटी खान और पवन कोली ले गए

विज्ञापन
Sexual Assault With Hostage Minor Girl In Muradabad Crime News
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के थाना इरादतनगर से 11 सितंबर को अगवा की गई 13 साल की बालिका को मुरादाबाद में बंधक बनाने के बाद दुष्कर्म किया गया था। पुलिस को दिए बयान में पीड़ित बालिका ने यह बात कही है। इसके बाद मुकदमे में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की वृद्धि कर दी गई है। वहीं गुरुवार को बंटी खान के दो दोस्त सोनू और इसरायल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



दोनों ने अपहरण में मदद की थी। इरादत नगर में 13 साल की बालिका सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वापस नहीं आई। परिजनों को गांव के एक सब्जी विक्रेता ने बताया था कि बालिका को गांव के ही बंटी खान और पवन कोली ले गए हैं। इस पर उनके खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया। घटना के बाद कसबा में तनाव हो गया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- टिकटॉक वीडियो बनाकर की थी दोस्ती, क्राइम सीरियल देखकर रचा किशोरी के अपहरण की साजिश
विज्ञापन
विज्ञापन


तनाव बरकरार
इरादतनगर में बालिका के अपहरण के मामले के बाद से तनाव बरकरार है। इसको देखते हुए पुलिस के साथ ही पीएसी को लगाया गया है। एलआईयू भी नजर बनाए हुए है। 
 

कोर्ट में कराएंगे बयान 
थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया है। इसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। शैक्षिक प्रमाण पत्र के आधार पर बालिका की आयु 13 साल है। इसके बावजूद बयान से पहले आयु के लिए मेडिकल परीक्षण कराया जाता है। इसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। शुक्रवार को पीड़िता को कोर्ट में बयान के लिए लेकर जाएंगे।


किशोरी अपहरण कांड के दो और आरोपी जेल भेजे गए
इरादतनगर। अपहृत बालिका की पांच दिन बाद बुधवार को हुई बरामदगी के बाद इस मामले में संलिप्त दो और लोगों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ गए आरोपियों में ग्राम  तोर निवासी सोनू खान पुत्र लाखन और इजरायल पुत्र अलादीन हैं। एसओ ने बताया कि इन दोनों को जेल भेज दिया गया है। वहीं पूछताछ के लिए पुलिस ने कई और लोगों को भी हिरासत में ले रखा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed