{"_id":"6afa035edba86c24b700fd58","slug":"vehicle-of-pasi-communitys-district-president-vandalized-fir-registered-against-four-individuals-raebareli-news-c-101-1-slko1031-172155-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: पासी समाज के जिलाध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: पासी समाज के जिलाध्यक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़, चार पर प्राथमिकी
Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में मोड़ा गया वाहन।
रायबरेली। भदोखर के सैदनपुर गांव में शनिवार रात तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गए पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी की एसयूवी में पथराव कर तोड़फोड़ की गई। विरोध करने पर उनके साथ गालीगलौज और जानमाल की धमकी देने का आरोप है। घटना से नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
सैदनपुर गांव निवासी रामू पासवान के बेटे का तिलकोत्सव था। इसमें नौटंकी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था। देशराज पासी भी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने गांव निवासी लखन के दरवाजे पर अपनी एसयूवी खड़ी की और भोजन करने चले गए। इसी दौरान आरोपियों ने पथराव कर गाड़ी का आगे का शीशा तोड़ दिया। जानकारी होने पर देशराज ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज की और जानमाल की धमकी दी। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। गाड़ी में तोड़फोड़ और जिलाध्यक्ष से अभद्रता से नाराज लोगों ने हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे में थे। जिलाध्यक्ष की तहरीर पर भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा गिरिफ्ता गांव निवासी अमरेश पासी, सीधेमऊ मजरे मनेहरू निवासी सनोज, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के चिचौला गांव निवासी शिवा समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमरेश और सनोज को हिरासत में लिया गया है। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एक ही समाज के थे विवाद करने वाले लोग
घटना की सूचना पर भदोखर थाना प्रभारी राकेशचंद्र आनंद ने पुलिस टीम को तत्काल गांव भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल दोनों पक्ष एक ही समाज के थे।