{"_id":"6afa05e60ee68e6f270f5383","slug":"youth-who-entered-a-pond-to-build-an-altar-drowns-to-death-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-196729-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: वेदी बनाने के लिए ताल में उतरे युवक की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: वेदी बनाने के लिए ताल में उतरे युवक की डूबने से मौत
Mon, 16 Nov 2026 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बरहज। तालाब किनारे छठ वेदी बनाने गए युवक की रविवार सुबह डूबने से मौत हो गई। वेदी बनाने के लिए तालाब में मिट्टी निकालते समय पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार मदनपुर क्षेत्र के नैपुर गांव निवासी रामप्रताप (35) प्राथमिक विद्यालय के पश्चिम स्थित सिंगही तालाब के पास वेदी बनाने गए थे। बताया जा रहा है कि मिट्टी निकालने के लिए तालाब में उतरने के दौरान उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगे। घाट पर वेदी बना रहे बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग जुट गए।
लोगों ने उन्हें तालाब से निकालकर महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी बबली, भाई प्रदीप और रामपुकार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ रंजना सचान ने बताया कि मदनपुर पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।