फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sexual abuse by constable

सिपाही ने शादी का वादा कर किया यौन शोषण

Sat, 09 Apr 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Sat, 09 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sexual abuse by constable
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
मैनपुरी की किशोरी के साथ सिपाही ने शादी का वादा करके यौन शोषण किया। आरोप है कि जान से मारने का भी प्रयास किया। अब किशोरी मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगरा और मैनपुरी के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन

किशोरी ने बताया कि डेढ़ साल पहले उसके परिवार का पड़ोसी से विवाद हो गया था। तब थाने का सिपाही घर आया। उसने समझौता कराकर विवाद हल कराया। इसके बाद से वह घर आने-जाने लगा। आरोप है कि सिपाही ने शादी के बहाने बरगलाकर गत वर्ष दो फरवरी को उसे घर से ले गया और आगरा में रामबाग क्षेत्र में किराये के कमरे में रखा। वहां उसका यौन शोषण किया। नतीजतन वह गर्भवती हो गई। सिपाही का ट्रांसफर जीआरपी में हो गया। घरवाले सिपाही की शादी कहीं और करना चाहते थे। जब उसने विरोध किया तो जून 15 में शर्बत में जहर मिलाकर उसे पिला दिया। 
विज्ञापन

किशोरी के मुताबिक उसे मकान मालिक ने अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी मां का कहना है कि सिपाही की शिकायत सौ नंबर पर की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पुलिस ने सिपाही का पक्ष लिया। मैनपुरी में शिकायत की, लेकिन मामला आगरा का बताकर पुलिस ने पल्ला झाड़ लिया। अब सिपाही और उसके घरवाले धमका रहे हैं। शुक्रवार को किशोरी ने एसएसपी से शिकायत की। उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंटोला में किशोरी से छेड़छाड़ पर युवक की पिटाई
मंटोला क्षेत्र में गुरुवार रात को युवक ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। किशोरी के शोर मचाने पर परिवारीजनों के अलावा आसपास के लोग जुट गए। उन्होंने युवक को कमरे में बंद कर दिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई और पुलिस के हवाले कर दिया है। 

मंटोला निवासी जूता कारीगर की 16 वर्षीय बेटी कमरे में सो रही थी। छत के रास्ते से पड़ोसी युवक अंदर आ गया। उसने किशोरी से छेड़छाड़ की। शोर सुनकर आए लोगों ने आरोपी को घर में बंद कर लिया। उसकी जमकर पिटाई लगाई। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed