{"_id":"58d817b04f1c1b5d5e1a1137","slug":"seven-policemen-on-manoj-goel-s-gestures","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोज गोयल के इशारों पर नाचे सात पुलिस वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनोज गोयल के इशारों पर नाचे सात पुलिस वाले
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौ करोड़ की तेल चोरी में गिरफ्तार किए गए तेल कारोबारी मनोज गोयल के इशारों पर मथुरा के सात पुलिस वाले लगभग दो साल तक नाचे। इनमें दो इंस्पेक्टर, तीन दरोगा और दो सिपाही शामिल हैं। ये मथुरा के रिफाइनरी और हाईवे थाना में तैनात रहे हैं। इनके अलावा मथुरा क्राइम ब्रांच के एक दरोगा का भी नाम है। इनके बारे में जानकारी तो पहले ही मिल गई थी। अब जांच के दौरान इनके खिलाफ साक्ष्य भी अफसरों को मिल गए हैं। इन पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई हो सकती है। इन्हें तेल चोरी में आरोपी भी बनाया जा सकता है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मनोज गोयल के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल में इनके नंबर मिले हैं। चोरी का तेल रात में टैंकरों से निकाला जाता था। इस दौरान इनकी मनोज से बात होती थी। इसके अलावा मनोज के आगरा स्थित पेट्रोल पंपों से जब्त किए गए रिकार्ड मेें एक डायरी में इनका नाम लिखा मिला है। पुलिस ने पेट्रोल पंपों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले रखे हैं। मनोज ने सभी का हिस्सा तय कर रखा था। एक दरोगा को उसने गाड़ी भी मुहैया करा रखी थी। ये पुलिस वाले मनोज के इशारों पर नाचते थे। उसके काम में बाधा पहुंचाने वालों को उसके कहने परेशान करते थे।
इनमें मारुति स्टेट स्थित एक पेट्रोल पंप पर पुलिस वाले मनोज से मिलकर बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि मनोज गोयल का रिमांड मिल जाने के बाद पुलिसवालों से उसके रिश्तों पर भी सवाल किए जाएंगे। इसके बाद इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ सबसे पहले निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद इन्हें आरोपी भी बनाया जा सकता है।