फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Seven arrested with smuggling camels in agra

आगरा: तस्करी के ऊंटों के साथ सात गिरफ्तार, सरगना हुआ फरार, राजस्थान-हरियाणा से जुड़े तार

Mon, 21 Sep 2020 12:46 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 12:46 AM IST
सार

  • पकड़े गए तस्कर ऊंटों को राजस्थान से 8-10 हजार में खरीद कर नुहू मेवात के कट्टीखानों में चार गुना अधिक दामों में बेचते थे। ऊंटों की खाल का भी प्रयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
Seven arrested with smuggling camels in agra
arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव सींगना में रविवार सुबह पुलिस ने ऊंटों को तस्करी करके हरियाणा के नुहू मेवात ले जा रहे गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। सरगना मुवीन फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस को सींगना के जंगल में ऊंटों की तस्करी करने वाले गिरोह के डेरा डालने की जानकारी मिली थी। इस पर रविवार सुबह फोर्स भेजा गया। गांव में गिरोह के सदस्य हाइड्रा की मदद से कंटेनर में ऊंटों को लाद रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी करके सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन



आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वे आगरा, अलीगढ़ और मथुरा से ऊंटों की तस्करी करते हैं। राजस्थान के गांवों से भी इन ऊंट को आठ से दस हजार रुपये में खरीदते हैं। इसके बाद कंटेनर से नुहू मेवात लेकर जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर कट्टीखानों में इनको चार गुना अधिक दाम में खरीद लिया जाता है। गिरोह का सरगना बागपत का मुवीन है। आरोपियों से 12 जीवित ऊंट मुक्त कराये गए। सभी ऊंटों को पीएफए संस्था के सुपुर्द किया है। एक ऊंट की मौत हो गई। उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया।  

कट्टीखाने में होती है बिक्री

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के मुताबिक, नुहू मेवात में कई कट्टीखाने हैं। इनमें ऊंटों की बिक्री की जानकारी मिली है। ऊंटों की खाल का भी प्रयोग किया जाता है। अब सरगना मुवीन की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। गिरोह को पकड़ने वाली टीम में थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार, एसआई मोहित कुमार, केशव शांडिल्य, हरीश कुमार आदि थे।

इनकी हुई गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में हाथरस के सादाबाद स्थित नगला केहरि निवासी दिनेश, सादाबद के गांव भगीना निवासी बंटू उर्फ विनोद, सादाबाद के बघेना निवासी कृष्णा, नुहू मेवात के थाना फिरोजपुर स्थित गांव गुर्जर का नगला निवासी अख्तर, नुहू मेवात निवासी  वाजिद, बागपत के थाना अमी नगर स्थित गांव बिल्लोचपुरा निवासी राशिद और मथुरा के पौड़ी रायपुरा जाट निवासी धर्मेंद्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed