{"_id":"5c826a33bdec2213e272e105","slug":"servant-absconding-with-rs-33-lakh-worth-of-saraf-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: सराफ के 33 लाख रुपये लेकर फरार हुआ नौकर, बैंक में जमा करने को दी थी रकम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मथुरा: सराफ के 33 लाख रुपये लेकर फरार हुआ नौकर, बैंक में जमा करने को दी थी रकम
Fri, 08 Mar 2019 06:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 08 Mar 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
मथुरा में सराफ के 33 लाख रुपये लेकर नौकर फरार हो गया। यह रकम सराफ ने एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए नौकर को दी थी। शाम तक न लौटने पर नौकर की तलाश की गई। नौकर का सुराग न लगने पर सराफ ने नौकर के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। नौकर की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन हाथ नहीं लगा।
शहर के 51 सी गोविंदनगर निवासी हर्षित अग्रवाल पुत्र हरवंश अग्रवाल की होलीगेट पर नरसिंह कांप्लेक्स में श्रीजी ऑर्नामेंट के नाम से फर्म है। सराफ के यहां थाना जमुनापार के गांव डहरुआ निवासी ओमप्रकाश पुत्र अमर सिंह नौकर है।
गुरुवार की सुबह सराफ ने नौकर को 33 लाख रुपये बीएसए कॉलेज के सामने एचडीएफसी बैंक में जमा करने के लिए दिए। दोपहर तक नौकर वापस नहीं लौटा तो सराफ को चिंता हुई। मोबाइल पर फोन किया तो वह बंद जाने लगा।
विज्ञापन
सराफ अपने साथियों के साथ नौकर के घर पहुंचा, पर वहां ताला लगा मिला। थक-हारकर सराफ ने नौकर के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार गिरि ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नौकर की तलाश की जा रही है।

Trending Videos
रकम हड़पने की पहले ही कर ली थी प्लानिंग
पुलिस मान रही है कि सराफ की रकम को लेकर फरार हुए नौकर ने पूरी प्लानिंग पहले से तैयार की थी। नौकर का भाई विष्णु ठाकुर भी इसी सराफ के यहां काम करता है। पिछले सोमवार से विष्णु भी छुट्टी पर था।
इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाई भी इस प्लानिंग में शामिल होगा। अलग-अलग सराफ के यहां दो भाई और भी नौकरी करते हैं। नौकर ओमप्रकाश मोटी रकम को लेकर रफूचक्कर हुआ तो चारों भाई भी तभी से गायब हो गए।
गोविंदनगर पुलिस ने नौकर की सीडीआर खंगाली तो अंतिम लोकेशन सदर बाजार मिली। इसके बाद नौकर का फोन बंद जा रहा है। मोटी रकम लेकर बैंक न जाकर नौकर सीधे घर की तरफ ही गया। फिलहाल पुलिस नौकरी की तलाश कर रही है।