फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   senior auditor found hanging in agra

फांसी पर झूलता मिला सीनियर ऑडिटर का शव, सुइसाइड नोट में लिखा ये कारण

Fri, 12 May 2017 07:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा Updated Fri, 12 May 2017 07:26 PM IST
विज्ञापन
senior auditor found hanging in agra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना शाहगंज के साकेत कालोनी में रहने वाले ऑर्डिनेंस डिपार्टमेंट (सीओडी) के सीनियर ऑडिटर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को उनका शव फंदे पर लटका मिला। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले इस अधिकारी के कमरे से एक सुइसाइड नोट मिला है। इसमें जिंदगी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।    
विज्ञापन


बता दें कि सीओडी आगरा के कार्यालय में सीनियर ऑडिटर पुनीत चौहान पुत्र बृज भूषण चौहान मूल रूप से कानपुर के भाभा नगर के रहने वाले थे। 
वे आगरा में करीब चार साल से कार्यरत थे और यहीं पर साकेत कालोनी में विजय कुमार के मकान में किराए पर रह रहे थे। 

शुक्रवार को एक परिचित महिला पुनीत से मिलने उनके कमरे पर आई। महिला ने जब उनका गेट खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद उसने गेट को धक्‍का देकर अंदर जाकर देखा तो शव फांसी के फंदे से झूल रहा था।  
विज्ञापन


महिला ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक सुइसाइड नोट मिला है। इसमें जिंदगी से परेशान होने का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुइसाइड नोट को अपने कब्जे में लिया। बताया गया है कि सीनियर ऑडिटर पुनीत का परिवार कानपुर में ही रहता है। पुलिस ने घटना की सूचना परिवारीजनों को दे दी है। साथ ही मामले की जांच में भी जुट गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed