फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   School vehicle overturned, injuring 10 children

स्कूल वाहन पलटा, 10 बच्चे घायल

Tue, 23 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
अमर उजाला ब्यूरो आगरा Updated Tue, 23 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन
School vehicle overturned, injuring 10 children
शमसाबाद के बुद्धसेन पब्लिक स्कूल बच्चों को लाने-ले जाने वाली गाड़ी (मैक्स) सोमवार सुबह इकलासपुरा के पास सामने से आते दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। इससे 10 बच्चे घायल हो गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। घायल बच्चों का अस्पताल में उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने हादसे के लिए चालक की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

घटना सुबह साढे़ नौ बजे की है। बुद्धसेन पब्लिक स्कूल के मैक्स वाहन के चालक सोनू का भाई प्रताप गांव चितौरा, नगला सूरजभान, दिगनेर, गढ़ी धाराजीत आदि से लगभग 20 छात्र-छात्राओं को लेकर स्कूल आ रहा था। ग्राम इकलासपुरा के पास सामने से आते दूसरे मैक्स वाहन को बचाने के चक्कर में वह सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला। दुर्घटना में विश्नू (10), आकाश (12), अनीश (12), विश्वजीत (11), सचिन (13), सोनिया (14), शालिनी (12), उर्वशी (10), सुमन (12), अश्वनी (9) घायल हो गए। इन्हें कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई। घायल छात्र अनीश ने बताया कि चालक वाहन को तेज गति से भगा रहा था। तभी सामने से आते वाहन को बचाने के चक्कर में हादसा हो गया। वाहन को नियमित चालक सोनू का भाई प्रताप चला रहा था। स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं थी। ग्रामीणों ने बताया कि चालक को तेज गति से वाहन चलाने पर कई बार टोका भी जा चुका है।
विज्ञापन

जैंगारा हादसे में मृत बच्चों को श्रद्धांजलि
किरावली। श्रीदेवी विद्यापीठ वमनपुरा जैंगारा की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से शनिवार को दो बच्चों की मौत हो गई थी। मृृत छात्र सुशील पुत्र महेशचन्द्र निवासी वसैया वोवला और छात्रा अन्नू पुत्री अनिल कुमार को सोमवार को विद्यालय में साथी छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान डिगंबर सिंह, बृजेश चाहर, ओमकार सिंह, रश्मि चाहर, संजय कुमार, किशन सिंह चाहर, गौरव सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed